सभी गैस एजेंसी गैस की होम डिलीवरी करना सुनिश्चित करें जिलाधिकारी

खबर शेयर करें -

जिलाअधिकारी ललित मोहन रयाल ने गैस गोदामों में उपभोक्ताओं द्वारा लगाई जा रही लाइन को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि गैस की होम डिलीवरी कराई जाए।
जिला अधिकारी ने महाप्रबंधक कुमाऊं मंडल विकास निगम सहित जिले के सभी गैस एजेंसियों व पूर्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घरेलू गैस की पूर्ण उपलब्धता होने के बावजूद भी कतिपय स्थानों में लोग गैस गोदामों में सिलेंडर लेकर लाइन लगा रहे हैं। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए की गैस बुकिंग नजदीकी एजेंसी से कर उसके बाद गैस की होम डिलीवरी कराई जाए।
जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से अपील की है कि पूर्व की भांति रूटीन में गैस की होम डिलीवरी होगी अनावश्यक पैनिक होकर गैस गोदाम तक आने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को निरंतर मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं साथ ही गैस की कालाबाजारी रोकने को भी कहा है।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता राजस्व गांव समेत 10 सूत्रीय मांगों को लेकर बिंदुखत्ता के सैकड़ो ग्रामीणों के साथ कांग्रेस समेत इन दिग्गजों ने की भारी जनसभा…………. उत्तराखंड सरकार पर लगाया यह गंभीर आरोप
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999