हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश, गैस की होम डिलीवरी होगी, गोदामों में लाइन लगाने की जरूरत नहीं है

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: जिलाअधिकारी ललित मोहन रयाल ने गैस गोदामो में उपभोक्ताओ द्वारा लगाई जा रही लाइन को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि गैस की होम डिलीवरी कराई जाए।

जिला अधिकारी ललित मोहन रयाल ने महाप्रबंधक कुमाऊं मंडल विकास निगम सहित जिले के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घरेलू गैस की पूर्ण उपलब्धता है लेकिन कतिपय देखा जा रहा है कि लोग गैस गोदामो में सिलेंडर लेकर लाइन लग रहे हैं। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए की गैस बुकिंग नजदीकी एजेंसी से कर सकते हैं उसके बाद गैस की होम डिलीवरी कराई जाए। जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से अपील की है कि पूर्व की भांति रूटीन में गैस की होम डिलीवरी होगी अनावश्यक पैनिक होकर गैस गोदाम तक आने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को निरंतर मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं साथ ही गैस की कालाबाजारी रोकने को भी कहा है

यह भी पढ़ें -  पांच बच्चों की मां ने तीसरी शादी के लिए प्रेमी संग पति को उतारा मौत के घाट

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999