यमुना में रील बनाने की कोशिश में कूदा युवक, लहरों के बहाव में समाहित तलाश में जुटे गोताखोर

खबर शेयर करें -

फलैदा गांव में गोवंश की पूंछ पकड़कर यमुना नदी में कूदा विकास (21) गहरे पानी में डूब गया। रविवार दोपहर हुए हादसे के दौरान विकास का छोटा भाई प्रिंस मोबाइल से वीडियो बना रहा था। बताया गया है कि विकास रील बनवाने के लिपुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। कई घंटे बाद भी विकास का पता नहीं चल पाया है। हालांकि पुलिस ने कहा है कि युवक की बुग्गी का बैल खुलकर यमुना में चला गया जिसे पकड़ने यमुना में जाने के दौरान युवक डूब गया। फलैदा गांव के नजदीक गोशाला के पास विकास के खेत हैं।
विकास रविवार को अपने भाई प्रिंस के साथ खेत पर गया था। इस दौरान वह वहां घूम रहे गोवंश को अन्य युवकों के साथ मिलकर दूर भगाने लगा। गांव के करीब यमुना से जुड़ा पोखर है। पोखर के जरिये विकास गोवंश को यमुना पार भेजने का प्रयास करने लगा। इससे पहले विकास ने प्रिंस से गोवंश को लेकर यमुना में ले जाने का वीडियो बना लेने को कहा था।

विकास गोवंश की पूंछ पकड़कर यमुना की ओर दौड़ने लगा। इस बीच गोवंश के यमुना में कूदने पर विकास उसकी पूंछ पकड़कर यमुना में कूद गया। प्रिंस घटनाक्रम का वीडियो बनाने लगा। गहरे पानी में जाने पर विकास के हाथ से गोवंश की पूंछ छूट गई और वह डूबने लगा। ए यमुना में कूदा था। स्थानीय गोताखोर विकास की तलाश में जुट गए हैं।

Advertisement