काठगोदाम में दिनदहाड़े नाबालिगों ने युवक को घोंपा चाकू, क्षेत्र में मचा हड़कंप…..

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र में स्कूटी सवार नाबालिकों ने दूसरे नाबालिक को चाकू मार कर घायल कर दिया। दिनदहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार शाम लगभग 6.00 बजे काठगोदाम रेलवे तिराहे के पास स्कूटी सवार दो नाबालिग लड़कों ने अचानक एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया,जहां उसका इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी : बीमार बेटे को अस्पताल में लावारिस छोड़ गायब हुई मां, पुलिस को नशे में धुत मिली मां, बेटे की हुई मौत

लोगों के अनुसार हमले की वजह युवती को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने हमलावर दोनों नाबालिकों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999