चकलुआ क्षेत्र में दबंगई:- सशस्त्र युवक ने कार सवार को ट्रैक्टर से कुचलने का किया प्रयास… देखें वीडियो…

खबर शेयर करें -

Comments

हल्द्वानी। क्षेत्र में एक सशस्त्र युवक ने दबंगई दिखाते हुए ट्रैक्टर से एक कार सवार युवक को कुचलकर उसकी हत्या करने के उद्देश्य से हमला करने का प्रयास करके क्षेत्र में दहशत की स्थिति उत्पन्न कर दी।

एसएसपी नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी० के निर्देशन में कालाढुंगी पुलिस की बड़ी कार्यवाही

कार सवार को ट्रैक्टर से रौंदने की कोशिश (हत्या का प्रयास) करने वाला हमलावर ट्रैक्टर समेत मात्र 12 घंटे में गिरफ्तार

अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा भी बरामद

प्रैस नोट

डॉ० मंजूनाथ टी०सी० एसएसपी नैनीताल के कुशल निर्देशन में कोतवाली कालाढूंगी पुलिस ने चकलुवा क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते कार सवार युवक पर ट्रैक्टर से जानलेवा हमला करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर और अभियुक्त के पास से एक अवैध तमंचा भी बरामद किया है।

घटना का विवरण-

दिनांक 31.03.2026 की रात्रि करीब 09:30 बजे, वादी हिमांशु देऊपा (निवासी लच्छमपुर, चकलुवा) अपनी नई कार से पहाड़ी ढाबा, चकलुवा में खाना खाने आए थे। इसी दौरान प्रवीण सिंह देऊपा (निवासी प्रतापपुर) ने जान से मारने की नियत से अपने ट्रैक्टर से हिमांशु की कार पर बार-बार टक्कर मारी। इस हमले में कार में सवार हिमांशु देऊपा एवं उसके साथी को चोटें आईं। अभियुक्त मौके पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए ट्रैक्टर सहित फरार हो गया।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं पुलिस ने भारी मात्रा में नशे के सामान के साथ बिन्दुखत्ता का युवक किया गिरफ्तार, इन लोगो का नाम आया सामने,पढ़े खबर

पुलिस कार्रवाई-

वादी की तहरीर के आधार पर कोतवाली कालाढूंगी में FIR No-29/2026 U/S 109/352/351(2)/324(2) BNS के अंतर्गत अभियोग दर्ज किया गया।

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल द्वारा डॉ० जगदीश चंद्र एसपी क्राइम एवं श्री मनोज कुमार कत्याल एसपी हल्द्वानी को आरोपी की गिरफ्तारी तथा अभियोग के अनावरण के सख्त दिशा निर्देश दिए गए।

जिस आदेश के क्रम में जिले की फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल का निरीक्षण करने हेतु तत्काल भेजा गया तथा श्री सुमित पांडे सीओ रामनगर के पर्यवेक्षण तथा श्री अरुण कुमार सैनी प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें गठित कर दबिश दी गई।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल-नाबालिग से दुष्कर्म पर फूटा जनआक्रोश, आज बाजार यूनिवर्सिटी और कॉलेज बंद, सड़कों पर उतरे लोग

गिरफ्तारी और बरामदगीः-

आज दिनांक 01 अप्रैल 2026 को सीसीटीवी सर्विलांस तथा मैनुअल इंटेलिजेंस के माध्यम से सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने अभियुक्त प्रवीण सिंह देऊपा को नैनीताल मार्ग पर गिरफ्तार कर लिया।

बरामदगीः घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर और अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा (315 बोर) बरामद हुआ। अवैध असलहा रखने के संबंध में अभियुक्त के विरुद्ध पृथक से शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

आपराधिक इतिहास
▫️FIR No- 01/15, U/S 60 Excise Act, थाना–कालाढूंगी।

विवाद का कारण-

पुलिस पूछताछ और परिजनों के बयानों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पूर्व में खनन सामग्री (सस्ता/महंगा डालने) को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके परिणामस्वरूप इस घटना को अंजाम दिया गया।

यह भी पढ़ें -  दिल्ली में CM की UCC पर प्रजेंटेशन, बोले जनता से मिला समर्थन, उत्तराखंड बना देश का पहला राज्य

पुलिस टीमः-

1. वरिष्ठ उप निरीक्षक पंकज जोशी (कालाढूंगी)
2. SI राजेश जोशी प्रभारी SOG
3. SI राजवीर नेगी प्रभारी चौकी बैलपड़ाव
4. SI पूजा रानी (कालाढुंगी)
5. ASI कैलाश चंद्र भट्ट (कालाढूंगी)
6. Con. अमनदीप (कालाढूंगी)
7. Con. किशन गोस्वामी (कालाढूंगी)
8. Con. अखिलेश तिवारी (कालाढूंगी)
9. Con. अरविंद बिष्ट (SOG)

👉एसएसपी नैनीताल का सख्त संदेशः-

‘जनपद में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी अराजक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। सरेआम जानलेवा हमला करने और अवैध असलहे रखने वालों के विरुद्ध ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई जाएगी। खनन या किसी भी व्यापारिक विवाद को आपसी रंजिश बनाकर अपराध करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है। ऐसे अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। आम जनमानस की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999