हल्दूचौड़ में दिवंगत लोक गायक प्रहलाद सिंह मेहरा को भावपूर्ण श्रंद्धाजलि दी।

खबर शेयर करें -


हल्दूचौड़। रिम्पी बिष्ट
जन जागृति सांस्कृतिक कला समिति ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम में दिवंगत लोकगायक प्रहलाद सिंह मेहरा को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।


आज रविवार को हल्दूचौड़ पंचायतघर में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि प्रहलाद लोक गायकी की बारीकियों में निपुण थे और अपने गायन और सुरीली आवाज से उन्होंने उत्तराखण्ड ही नहीं देश-विदेश में लोगों के दिलां पर राज किया। उनके निधन से उत्तराखण्ड के लिए अपूरणीय क्षति है। सभी वक्ताओं ने उनके साथ बिताए पलो को भावपूर्ण तरीके से याद किया तथा उनके अमर गीतों को संजोने का संकल्प लिया।
संचालन-रिम्पी बिष्ट ने किया।
श्रद्धांजलि सभा में पूर्व केबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, कमलेश चन्दोला, नवीन टोलिया (चांदनी इंटरप्राइजेज), कैलाश कुमार, नितेश बिष्ट, जितेन्द्र तोमक्याल, नीरज चुफाल, पुष्कर महर, सोहन लाल, कमल चौहान, मनोज दोरियाल, नवीन कार्की, नीरज जोशी, जुगल, किशोर पंत, रवि नेगी, तेजा मेवाड़ी, अभय उपाध्याय, विनोद बुधानी, मंजू दानू, चित्रा अधिकारी, प्रभा कर्मियाल, जीवन दानू, मंगल चौहान व मोहित जोशी सहित अन्य कलाकार उपस्थित रहे।

Advertisement