भाजपा और मोदी की जुमला गारंटियों के खिलाफ जनता की मोदी सरकार को ‘हटाने की गारंटी पक्की’ है

खबर शेयर करें -


हल्द्वानी

  • ‘संकल्प पत्र’ में पेश ‘मोदी की गारंटी’ भाजपा का एक और नया जुमला

भाजपा ने आज लोकसभा चुनाव के लिए ‘संकल्प पत्र’ जारी किया जिसमें विभिन्न सवालों पर ‘मोदी की गारंटी’ दी गई है। लेकिन भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी ये नहीं बता पा रहे हैं कि दस साल पहले 2014 के चुनाव में जो गारंटी मोदी जी ने दी थी उनका क्या हुआ, 2019 की गारंटी का क्या हुआ – अच्छे दिन, हर वर्ष 2 करोड़

यह भी पढ़ें -  भाजपा नेता और नामी साइकिल व्यापारी की ट्रेन की चपेट में आने से हुई दर्दनाक मौत।

रोजगार, विदेशों से काले धन की वापसी, मंहगाई पर रोक, महिला सुरक्षा, 2022 तक 100 स्मार्ट सिटी, किसानों की आय दुगनी, सबके लिए पक्का मकान, सबके लिए बिजली और पानी, 10 विश्वस्तरीय विश्वविद्यालय और 2022 तक विकसित राष्ट्र आदि आदि- ये सब गारंटी तो पूरी हुई नहीं अब मोदी जी उसको भुलाकर नई गारंटी लेकर आए हैं। 2022 तक भारत को विकसित देश बनाने की गारंटी को चुपचाप 25 साल आगे धकेल दिया गया है और अब ‘संकल्प पत्र’ में 2047 तक विकसित देश की नई गारंटी पेश की गई है।

यह भी पढ़ें -  चरस बरामदगी मामला: पुलिसकर्मियों पर लगे आरोपों की जांच करेगी CBI, एक क्लिक में पढ़ें पूरा मामला

इस लोकसभा चुनाव में सबसे पहले मोदी सरकार को पिछले दस साल की गारंटियों का हिसाब देश की जनता को देना चाहिए, उसके बाद नई गारंटी देने की बात करनी चाहिए। असल में आज भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा पेश ‘संकल्प पत्र और मोदी गारंटी’ और कुछ नहीं देश की जनता के सामने एक नया जुमला भर है। देश की जनता मोदी जी की कथित गारंटियों और उस पर भाजपा की वादाखिलाफी को पिछले दस साल से देख रही है। देश की जनता मोदी जी के भुलावे में इस बार आने वाली नहीं है और इसलिए इस बार मोदी को सरकार से बेदखल करने के लिए जनता मोदी जी को ‘हटाने की पक्की गारंटी’ देने को देश भर में तैयार है।

यह भी पढ़ें -  लॉन्च से पहले ही Pi Coin ने क्रिप्टो वर्ल्ड में मचाया तहलका! 100 से 500 डॉलर तक जा सकता है प्राइस

डा कैलाश पाण्डेय
जिला सचिव
भाकपा माले, नैनीताल

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999