हल्द्वानी में चोरों ने किया नाक में दम, दो हफ्ते में 22 गाड़ियां गायब

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: शहर में चोरी के मामले अब निरंतर रूप से सामने आ रहे हैं। विगत कुछ समय से चोरी की खबरों ने लोगों के भीतर डर पैदा कर दिया है। कभी दुकान में चोरी तो कभी बाइकों की चोरी, पुलिस के लिए भी यह किसी सिरदर्द से कम नहीं है। पिछले 15 दिनों में हल्द्वानी की विभिन्न जगहों से हुई 22 से अधिक बाइकों की चोरी में से पुलिस ने दस बाइक व स्कूटी रिकवर की हैं।

24 सितंबर को रामलीला मोहल्ले से बनभूलपुरा निवासी मोहसिन की स्कूटी चोरी हुई। इसी दिन रामपुर रोड स्थित तिवारी जनरल स्टोर के पास से पनियाली निवासी गगन सिंह थाना की स्कूटी चोरी हो गई। इससे पहले 16 सितंबर को काठगोदाम निवासी सुनील कुमार की बाइक रामपुर रोड से अथवा 18 सितंबर को पंजाबी कालोनी निवासी अमनदीप सिंह की बाइक गुरुद्वारे के पास से चोरी हो गई।

यह भी पढ़ें -  जनपद में राजकीय पेंशनर्स को राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना (एसजीएचएस) के अन्तर्गत सम्मिलित न होने का विकल्प प्रस्तुत करने का अन्तिम अवसर।


एसपी सिटी हरबंस सिंह ने कहा कि पुलिस की रात्रि गश्त को और पुख्ता कर दिया गया है। बाइक व स्कूटी चोरों को पकड़ा गया है। जल्द सभी आरोपितों को पकड़ा जाएगा। बता दें कि अभी तक पकड़े गए अधिकांश चोर बनभूलपुरा क्षेत्र के रहने वाले हैं। जिन्होंने नशे की लत को पूरा करने के लिए चोरी करने की बात कबूली है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999