हल्द्वानी में युवती को देह व्यापार में धकेलने की कोशिश, इनकार किया तो जमकर पीटा

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी:खटीमा की रहने वाली एक युवती को हल्द्वानी में देह व्यापार में धकेलने की कोशिश की गई युवती द्वारा मना करने पर उसके साथ जमकर मारपीट की गई युवती के तहरीर पर हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार संबंधित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर एक महिला को गिरफ्तार किया है.

देह व्यापार में धकेलने के लिए उसे पैसों से लेकर महंगे मोबाइल तक के ऑफर दिए गए. पुलिस के अनुसार खटीमा निवासी एक युवती बरेली रोड के धान मिल के पास रहती है युवती एक मॉल में काम करती है.
पीड़िता ने पुलिस में तहरीर देते हुए कहा कि जिस मॉल में वह काम करती है उसके साथ डहरिया निवासी तुलसी राय नाम की एक महिला भी काम करती है.युवती का आरोप है कि तुलसी उसको देह व्यापार में धकेलना चाहती थी वह कई दिन से उसे बड़े बड़े लालच दे रही थी

यह भी पढ़ें -  वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का एक और कारनामा जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग को मंत्री के पीआरओ ने भेजा पत्र

बृहस्पतिवार को भी तुलसी ने उसे एक व्यक्ति के साथ शरीरिक संबंध बनाने के एवज में 10 हजार रुपये देने का ऑफर दिया जब वह नहीं मानी तो उसे महंगा मोबाइल देने का ऑफर किया गया इसके बाद भी नहीं मानने पर उसकी पिटाई की गई. उसे जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने के लिए विवश किया गया लेकिन युवती ने कोतवाली पहुंचकर इसकी शिकायत कर दी. फिलहाल हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने महिला के खिलाफ
आईपीसी की धारा 504, 323, 506 और अनैतिक देह व्यापार में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है.

यह भी पढ़ें -  बड़ी खबर- उत्तराखंड वन महकमे में सुर्खियों में वन दरोगा का ट्रांसफर, हनक पर हुआ तबादला ?


पुलिस का कहना है कि महिला को गिरफ्तार कर पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999