हल्द्वानी के प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट में छापा मारकर भारी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलिथीन एवं प्लास्टिक की बरामद,पड़ा इतने का जुर्माना

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। नगर निगम की टीम द्वारा प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं पॉलिथीन के खिलाफ अभियान तेजी से चलाया जा रहा है जिसके तहत बरेली रोड स्थित शमा डीलक्स रेस्टोरेंट में छापा मारा। छापे में 60 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक के पैंकिंग डब्बा पकड़ा गया। नगर निगम की टीम ने रेस्टोरेंट स्वामी से 25 हजार रुपये का जुर्माना भी ठोक दिया।
नगर निगम की टीम सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट के नेतृत्व में उजाला नगर गई हुई थी। लौटते समय नगर निगम की टीम बरेली रोड स्थित रेस्टारेंट में छापा मारने चली गई। सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट ने बताया कि वहां सिंगल यूज प्लास्टिक के डब्बों में चिकन, मटन पैक करके दिया जा रहा था। रेस्टोरेंट की छत और भूमिगत बने गोदाम से भारी मात्रा में प्लास्टिक बरामद किया गया। तथा 25000 रुपया जुर्माना भी किया गया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री तीरथ रावत ने बाटे विभाग- किसे मिला कौन सा विभाग देखें