हरिद्वार में घर में अकेली एक महिला की गला दबाकर हत्या, लूटपाट का अंदेशा; CCTV फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

खबर शेयर करें -

उत्तरी हरिद्वार में घर में अकेली एक महिला की हत्या कर दी गई। माना जा रहा है कि लूटपाट का विरोध करने पर महिला की हत्या की गई है। हालांकि, घर से कोई भी सामान गायब होने की बात से पुलिस इनकार कर रही है। पुलिस टीमें गठित कर हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, भूपतवाला स्थित शिवनगर रानी गली निवासी महेश सैनी पेशे से टेलर हैं। उनके दो बेटे हैं। एक हास्टल में रहकर पढ़ता है और दूसरा हरिद्वार में एक इंस्टीट्यूट का छात्र है। शुक्रवार को महेश सैनी की पत्नी ममता घर पर अकेली थी।

यह भी पढ़ें -  केंद्र से राज्य को और मिल सकते हैं पद, जानिए किन का नाम लिस्ट में शामिल

बेटे ने बेड पर पड़ा देखा मां का शव
इंस्टीट्यूट में पढ़ने वाला उनका बेटा अभय शुक्रवार दोपहर घर पहुंचा तो बाहर से द रवाजे की कुंडी लगी थी। अभय को लगा कि मां पड़ोस में कहीं गई होगी। वह दरवाजा खोलकर अंदर पहुंचा तो बेड पर मां का शव देखा। शव आधा बेड पर और आधा नीचे लटका हुआ था और मुंह से खून निकल रहा था। अभय की चीख सुनकर आसपास के लोग आ गए और घटना की सूचना पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें -  प्रिंस शर्मा जिला कोषाध्यक्ष मनोनीत, भाजपा नेताओं ने दी बधाई

सीसीटीवी फुटेड खंगालने में जुटी पुलिस
शहर कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। बाद में एसएसपी प्रर्मेंद्र डोबाल, एसपी क्राइम अजय गणपति, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने भी मौका मुआयना कर जानकारी हासिल की। एसओजी और फारेंसिक टीमों ने भी सुराग जुटाए। वहीं, एक पुलिस टीम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है।

यह भी पढ़ें -  यहां एसएसपी ने किए पुलिस कर्मियों के तबादले

एसएसपी ने जल्द घटना के पर्दाफाश की कही बात
शुरुआत में ऐसा माना जा रहा था कि लूटपाट के लिए हत्या को अंजाम दिया गया है, लेकिन पुलिस ने घर से कोई भी जेवर-नकदी आदि सामान गायब होने से इनकार किया है। एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने कहा कि जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999