जम्मू-कश्मीर के पूंछ में सेना की गाड़ी में लगी आग, चार जवान शहीद

खबर शेयर करें -

पुंछ के भाटादूडियां क्षेत्र में जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सैन्य वाहन में आग लगने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इसमें चार जवान अपनी जान गंवा चुके हैं। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

हादसे का पता चलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस और सेना को भी सूचित किया गया है। मौके पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है। वाहन ने आग कैसे पकड़ी, फिलहाल इसकी भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  साइबर ठगों ने आधार कार्ड सत्यापन के नाम पर युवक के खाते से उड़ाए इतनी की रकम

उधर, सेना प्रवक्ता जम्मू ने अपील करते हुए कहा कि घटना से जुड़े वीडियो और तस्वीरों को प्रसारित न किया जाए। उन्होंने कहा कि हादसे की पुष्टि के तुरंत बाद ही जानकारी साझा की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999