VIdeo-हैवान पिता ने मासूम बेटे को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, घर मे दफनाने की तैयारी में था..तभी पहुची पुलिस

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड से दिल दहलाने वाली एक घटना सामने आई है जहां एक पिता ने मासूम बेटे को पीट-पीट कर हत्या कर दी. जनपद ऊधमसिंह नगर से बेहद खौफ़नाक वारदात की खबर सामने आ रही है। यहां बाजपुर में एक हैवान बाप ने अपने मासूम बेटे को लोहे की रॉड से मारकर मौत के घाट उतार दिया। घर के अन्दर गड्ढे में दफनाते हुए पड़ोसियों की शिकायत पर धरा गया।

उधम सिंह नगर जिले के बाजपुर स्थित सुल्तानपुर पट्टी में एक पिता ने अपने बेटे को लोहे की रॉड से वार कर जान से मार डाला। नौ वर्षीय मृतक विवेक काशीपुर आश्रम में पढ़ता था, जहां से वह अपने पिता के घर आया था। आरोपी प्रेम शंकर के तीन पुत्रों में से विवेक सबसे बड़ा था, जबकि उसके दो छोटे भाई भी काशीपुर आश्रम में ही पढ़ते हैं।

यह भी पढ़ें -  शुरू होगा Work From Home!, पेट्रोल-डीजल की किल्लत पर PM Modi की अपील

प्रेम शंकर नशा का भी आदि है, जिसके कारण उसकी बीवी उसे छोड़कर चली गई थी। परिवार में कलह के चलते ये घटना सामने आई है। इस पूरी घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुँच गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पड़ोसियों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी प्रेम शंकर ने लोहे की रोड से सर कुचलने के बाद घर में एक बड़ा गड्ढा करके दफनाने की तैयारी कर ली थी

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  चारधाम की तरह अब हरिद्वार के देव स्थलों में रील बनाई तो मुश्किल में पड़ जाएंगे, रील बनाने के चक्कर में उमड़ रही भीड़
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999