उत्तराखंड में बारिश का रेड अलर्ट: आज और कल इन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश, CM धामी ने 26-27 सितंबर को यात्रा से बचने की अपील की

खबर शेयर करें -

 

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विभाग ने 26 और 27 सितंबर को प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। बागेश्वर, नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत और ऊधमसिंह नगर में रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, 4,000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है।

शनिवार सुबह पिथौरागढ़ के ॐ पर्वत में बर्फबारी हुई। नैनीताल और चमोली में तेज बारिश का दौर जारी है, जबकि प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी रुक-रुककर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी की है।

इन जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट

देहरादून, पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग और अल्मोड़ा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां भी भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। वहीं उत्तरकाशी, टिहरी और हरिद्वार में येलो अलर्ट है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें -  भाजपा की एक महिला नेता को शादीशुदा प्रेमी के साथ गार्डन में रोमांस करते हुए रंगे हाथों पकड़ा

मौसम की चेतावनी को देखते हुए रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत और ऊधमसिंह नगर में शनिवार को स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं।

CM धामी की अपील- 26 और 27 सितंबर को यात्रा से बचें

रेड अलर्ट को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोगों से 26 और 27 सितंबर को विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रेड अलर्ट के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें। यदि यात्रा बेहद जरूरी हो तो मौसम और सड़क की स्थिति की जानकारी लेने के बाद ही घर से निकलें।

मुख्यमंत्री ने पर्यटकों से भी संवेदनशील और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में जाने से बचने तथा स्थानीय प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। उन्होंने लोगों से भारी बारिश के दौरान नदी-नालों, गाड़-गदेरों, बरसाती धाराओं और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने को कहा है।

यह भी पढ़ें - 

जिलों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों और संबंधित विभागों को 24×7 अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी करने के साथ ही राहत एवं बचाव दलों को तैयार रखने को कहा गया है। जेसीबी और अन्य आवश्यक मशीनरी को रणनीतिक स्थानों पर तैनात रखने तथा सभी संबंधित विभागों के बीच लगातार समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

27 सितंबर को इन जिलों में बढ़ेगा बारिश का असर

मौसम विभाग के अनुसार 27 सितंबर को देहरादून, टिहरी, हरिद्वार और पौड़ी में मौसम का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है। इन जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी और कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा नैनीताल, उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग में भी भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड का विधानसभा का सत्र शुरु, मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष से की शिष्टाचार भेंट

इस दौरान देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, हरिद्वार, पौड़ी और नैनीताल में गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

28 सितंबर को भी बारिश से राहत के आसार कम

28 सितंबर को उत्तरकाशी, हरिद्वार और देहरादून में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं गढ़वाल मंडल के जिलों में गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना भी मौसम विभाग ने जताई है।

मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए लोगों से अपील की गई है कि वे मौसम की स्थिति पर नजर रखें और अनावश्यक रूप से संवेदनशील क्षेत्रों की यात्रा न करें

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999