नैनीताल में जिला प्रशासन द्वारा मानसिक, सामाजिक प्रताड़ना से आहत मेट्रोपोल के 1500 क्षेत्रवासियों ने की राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु की मांग।

खबर शेयर करें -

भुवन ठठोला नैनीताल

नैनीताल। मेट्रोपोल क्षेत्र में जिला प्रशासन द्वारा 134 परिवारों को 19 जुलाई तक का अल्टीमेटम दिया गया है जिसके बाद प्रशासन ध्वस्तीकरण की कार्यवाही करेगा। वही सोमवार को लगातार जिला प्रशासन द्वारा मानसिक सामाजिक प्रताड़ना के संबंध में मेट्रोपोल के लगभग 134 परिवार जो ब्रिटिश काल से क्षेत्र में निवासरत है उनमें से 15 सौ लोगो ने जिला प्रशासन से आहत होकर इच्छा मृत्यु की मांग करते हुए राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा।

यह भी पढ़ें -  भवाली के पास ट्रक खाई में गिरा परिचालक की मौत, ड्राइवर घायल।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि प्रशासन द्वारा शत्रु संपत्ति के नाम पर क्षेत्र में निवासरत 134 परिवारों को अतिक्रमण कारी घोषित कर वहां से हटाने की कार्यवाही की जा रही है सभी लोग गरीब परिवार से हैं और ब्रिटिश काल से क्षेत्र में निवासरत है लगातार सुबह-शाम जिला प्रशासन की टीम द्वारा क्षेत्रवासियों को जल्द से जल्द शत्रु संपत्ति खाली करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। क्षेत्रवासियों ने कहा कि क्षेत्र में नाई,धोबी,सफाई, कर्मचारी,दर्जी घोड़ा चालक,ड्राइवर मजदूरी इत्यादि कार्य करने वाले लोग रहते हैं जो मेहनत कर अपनी आजीविका यापन करते है। वही कई छोटे-छोटे बच्चे हैं जो प्राइमरी स्कूल, हाईस्कूल,इंटर व विश्वविद्याल में पढ़ रहे हैं उनके भविष्य पर अंधकार छा गया है। प्रशासन के मानसिक व सामाजिक उत्पीड़न को देखते हुए क्षेत्र के करीबन 15 सौ लोगो ने राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु की मांग की है जिससे उन्हें मानसिक प्रताड़ना से मुक्ति मिल सके।

यह भी पढ़ें -  15 दिन में उत्तराखंड में कांग्रेस का क्या हाल होगा ये सबको पता चल जाएगा-विजय बहुगुणा

इस दौरान जरीना,लाईका,हरीश अयान,अरशद,अब्दुल,अंजुम,आयशा निशा,जोया,दुर्गा देवी,राजीव,गीता आर्य,नेहा आर्य,नीरज कुमार,निकिता आर्या,उमाकांत,सरिता देवी,योगेश आर्य,जगदीश आर्य,दर्शन आर्य शगुफ्ता,नितिन जाटव, पवन जाटव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999