नैनीताल में वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से हुआ दर्दनाक हादसा, SDRF ने किये 05 शव बरामद

खबर शेयर करें -

आपदा कंट्रोल रूम, नैनीताल द्वारा SDRF को सूचना दी गयी कि छड़ा क्षेत्रान्तर्गत पंगोट से लगभग 40 किमी आगे बागनी गांव में एक वाहन अनियन्त्रित होने से खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।


उक्त सूचना मिलते ही SI मनोज रावत के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम मय आवश्यक उपकरणों के तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

यह भी पढ़ें -  Kedarnath मार्ग में 15 किलो मटन के साथ एक शख्स गिरफ्तार, होटलों में सप्लाई करने का था प्लान

उक्त घटना में एक टाटा सफारी (DL 3C CC 0957) वाहन 700 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था जिसमें उत्तरप्रदेश निवासी 05 लोग सवार थे जिनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी।


SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर कड़ी मशक्कत करते हुए पांचों शवों को बाहर निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुँचाया व सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया।

यह भी पढ़ें -  Janmashtami Date 2025: 15 या 16 अगस्त, कब है जन्माष्टमी?, जानें सही डेट और भोग का शुभ मुहूर्त


मृतकों का विवरण:-

सुमित सिंह पुत्र इकबाल सिंह R/O बिजली फॉर्म तहसील बिलासपुर रामपुर उत्तरप्रदेश
रवि प्रताप सिंह पुत्र बलबीर सिंह R/O उपरोक्त
3.जगरूप सिंह पुत्र अमरीक सिंह R/O रतनपुर बिलासपुर रामपुर, उत्तरप्रदेश, 4गुरु नाम पता अज्ञात 5जस्सू नाम पता अज्ञात

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999