नैनीताल में 2010 से चल रहा था अवैध मदरसा, प्रशासन ने किया सील

खबर शेयर करें -

नैनीताल में अवैध मदरसे की शिकायत मिलने पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला प्रशासन की टीम ने मौके पर जाकर मदरसे का निरिक्षण किया।

2010 से चल रहा था अवैध मदरसे
नैनीताल जिले के ज्योलीकोट वीरभट्टी में 2010 से अवैध मदरसे चलाया जा रहा था। नैनीताल की जिलाधिकारी वंदना को इसकी शिकायत मिली थी। शिकायत का संज्ञान लेते हुए सिटी मजिस्ट्रेट और तहसीलदार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मदरसे में कुल 24 बच्चे रह रहे थे। जो सभी बीमार पाए गए।

यह भी पढ़ें -  सिंगर जुबिन नौटियाल ने खटीमा पहुंचकर सीएम धामी के लिए मांगे वोट

मदरसे में पाई गई कई अनियमितता
मौके पर चेकिंग करने पहुंची सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह का कहना है कि मदरसे में चेकिंग अभियान चलाकर कमरों में सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया। निरिक्षण में पाया गया कि यहां बच्चे बीमार पड़े हुए हैं। न ही बच्चों के लिए पीने के साफ पानी की व्यवस्था है और न ही यहां पर रहने की सही व्यवस्था है।

यह भी पढ़ें -  यहां 3 बच्चों समेत पांच लोगों की धारदार हथियार से हमला कर की हत्या ,इलाके में सनसनी

प्रशासन ने किया मदरसे सील
सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया की जिन कमरों में बच्चे रहते हैं। वहां भी गंदगी का अंबार लगा हुआ है। अनियमितता पाए जाने के बाद मदरसे को सील कर दिया गया है। इसके साथ ही सभी बच्चों के परिजनों को बुलाकर उन्हें घर भेजा जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  बाजपुर में उठी अंकिता के हत्यारों को फांसी देने की मांग, यूथ कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999