भारत के खिलाफ ऑस्‍ट्रेलिया से क्‍या हुई सबसे बड़ी गलती? कप्‍तान पैट कमिंस ने कर दिया खुलासा

खबर शेयर करें -

ऑस्‍ट्रेलिया के वर्ल्‍ड कप 2023 में अभियान की शुरुआत निराशाजनक रही। पैट कमिंस के नेतृत्‍व वाली ऑस्‍ट्रेलियाई टीम को चेन्‍नई के एमए चिदंबरम स्‍टेडियम में भारत के हाथों 52 गेंदें शेष रहते 6 विकेट की शिकस्‍त सहनी पड़ी।

ऑस्‍ट्रेलियाई कप्‍तान पैट कमिंस ने भारत के खिलाफ करारी शिकस्‍त झेलने के बाद अपनी टीम की सबसे बड़ी गलती का खुलासा किया। कमिंस ने कहा कि उनकी टीम अगर 50 रन और बनाती तो मैच का नतीजा उनके पक्ष में निकल सकता था।

यह भी पढ़ें -  भीमराव अंबेडकर मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट के सातवें दिन मुख्य अतिथि उबेश राजा ने मैच का शुभारंभ किया

याद दिला दें कि रविवार को खेले गए मुकाबले में ऑस्‍ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया और पूरी टीम 49.3 ओवर में 199 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में भारत ने 41.2 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्‍य हासिल किया।

पैट कमिंस ने क्‍या कहा
हमने 50 रन कम बनाए। 200 रन के लक्ष्‍य की रक्षा करना मुश्किथा था। यहां बल्‍लेबाजी करना आसान नहीं था। भारतीय टीम का गेंदबाजी आक्रमण शानदार था। स्पिनर्स का सामना करना मुश्किल था। यह इस तरह की पिच थी, जहां आपको क्रीज पर जमना जरूरी था।

यह भी पढ़ें -  बैडमिंटन खिलाड़ी और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित मनोज सरकार के चयनित होने पर दी शुभकामनाएं

कोहली के कैच छोड़ने पर कमिंस ने कहा
विराट कोहली के कैच छूटने की घटना को मैं भूल चुका हूं। यह सही नहीं था क्‍योंकि उनकी क्षमता से हर कोई वाकिफ है। भारत के 10 रन पर अगर चार विकेट गिर जाते तो शानदार होता, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। जोश हेजलवुड हमेशा अपनी गेंदों से सवाल करते हैं।

पैट कमिंस को नहीं हार का मलाल
हमें अपनी टीम के प्रदर्शन की समीक्षा करनी होगी। निश्चित ही यह मुश्किल पिच थी। मगर यह 9 में से सिर्फ एक मैच था। हम इस हार के बारे में ज्‍यादा नहीं सोचेंगे। हमें इस हार का कोई मलाल नहीं।

यह भी पढ़ें -  IND vs ENG VIDEO: लखनऊ में मैच में लाइट शो के दौरान फैंस ने गाया ‘वन्दे मातरम्’, वीडियो देख हो जाएंगे भावुक

ध्‍यान दिला दें कि ऑस्‍ट्रेलियाई टीम अपना अगला मुकाबला 12 अक्‍टूबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी। ऑस्‍ट्रेलिया को दक्षिण अफ्रीका के हाथों पिछली वनडे सीरीज में 2-3 की शिकस्‍त सहनी पड़ी थी। पैट कमिंस की टीम आगामी मैच में जीत की पटरी पर लौटने की पूरी कोशिश करेगी।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999