रुद्रपुर में डबल मर्डर – पति पत्नी की बेरहमी से हत्या,हत्यारा फरार.

खबर शेयर करें -


उत्तराखंड : जनपद उधम सिंह नगर के रुद्रपुर से दोहरे हत्याकांड (डबल मर्डर) की सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। यहां देर रात एक घर में घुसकर पति-पत्नी की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। मौके पर मृतक की मां पहुंची तो उस पर भी चाकुओं से हमला कर दिया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, रुद्रपुर शहर के आबादी वाले क्षेत्र ट्रांजिट कैंप के वार्ड नं. 7 में बीती रात 2 बजे करीब पति-पत्नी की बेरहमी से चाकू से गोदकर हत्या कर दी, जब मौके पर मृतक व्यक्ति की मां पहुंची तो उस पर भी चाकुओं से हमला कर दिया, जो गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया गया।

यह भी पढ़ें -  21 साल के जहरीले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार।।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है, फोरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य जुटाए गए और पुलिस सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही। हालांकि हत्या किस उद्देश्य से की गई है इसका अभी पता नहीं चल पाया है।

रुद्रपुर- शहर के बीचोबीच डबल मर्डर से सनसनी

पति पत्नी की हत्या मां गंभीर रूप से घायल

यह भी पढ़ें -  यहाँ जाँच टीम और शिकायतकर्ता के बीच हुई हाथापाई, वीडियो जमकर वायरल

सिडकुल में काम करता था मृतक संजय कुमार

जानकारी मिलते ही पुलिस टीम पहुंची मौके पर

दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घायल मां का हल्द्वानी स्थित अस्पताल में चल रहा इलाज

भाजपा विधायक सहित कई नेता पहुंचे घटनास्थल पर

उधमसिंह नगर पुलिस की मुस्तैदी पर भी उठ रहे सवाल

हत्या करने वाला राजकमल शाहजहांपुर का रहने वाला है

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी स्थित एमबीपीजी कालेज छात्र संघ चुनाव का ताजा हाल

फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस की कई टीमें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999