गोलीबारी से वोटर्स में दहशत, मतदान केंद्र के पास की बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग

खबर शेयर करें -


जातीय हिंसा से प्रभावित मणिपुर में दो लोकसभा सीटों पर आज वोटिंग हो रही है। इस बच राज्य से हिंसा की खबर सामने आई है। मणिपुर के इनर लोकसभा सीट पर फायरिंग हुई है। विष्णुपुर के थमनकोपी में एक मतदान केद्र में गोलीबारी हुई है। इसमें 3 लोग घायल हुए है। वहीं इंफाल पूर्व के थोंगजू के एक बूथ पर ईवीएम में तोड़फोड़ की गई है। इसमें 3 लोग घायल हुए हैं। वहीं इंफाल पूर्व के थोंगजू के एक बूथ पर ईवीएम में तोड़फोड़ भी की गई है।

गोलीबारी से वोटर्स में दहशत
मोइरांग विधानसभा क्षेत्र के थमनपोकपी में एक मतदान केंद्र के पास बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग की। गोलीबारी से उन वोटर्स में दहशत फैल गई जो अपने उम्मीदवार को चुनने के लिए लाइन में खड़े थे। सोशल मीडिया में वायरल एक वीडियो के अनुसार लोग पोलिंग बूथ से भागते हुए नजर आ रहे हैं। इस घटना में करीब तीन लोग घायल हो गए हैं और पोलिंग बूथ में लगी ईवीएम में भी तोड़फोड़ की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा इंफाल पूर्व के खोंगमान में एक पोलिंग बूथ पर कुछ अज्ञात बदमाश घुस गए और प्रॉक्सी वोटिंग में लगे रहे।

यह भी पढ़ें -  हाईवे पर महिला संग अश्लील हरकत, वीडियो वायरल, फिर ब्लैकमेलिंग… अब BJP नेता के केस में नया खुलासा

मणिपुर में कितनी वोटिंग हुई
बता दें कि मणिपुर में राज्य की दो लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। जिन सीटों पर वोटिंग हो रही है उनमें इनर मणिपुर और आउटर मणिपुर सीट शामिल है। अब तक राज्य में एक बजे तक तकरीबन 46.92 फीसदी मतदान हो चुका है। बता दें कि आउटर मणिपुर सीट के हिंसा प्रभावित इलाकों के कुछ बूथ पर 26 अप्रैल को भी वोटिंग होगी। मणिपुर में पिछले साल 3 मई से हिंसा जारी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: 11वीं कक्षा में मिलेगा दाखिला 10वीं का परिणाम घोषित होने से पहले, जानिए इस निर्णय के पीछे वजह
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999