किच्छा में महिला व नाबालिग को आधा दर्जन युवकों ने भरी दोपहरी जबरन गन्ने के खेत में ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक और शर्मसार करने वाली घटना उधम सिंह नगर के किच्छा क्षेत्र से आई है, जिसमें युवक को पेड़ से बांधकर उसकी पत्नी व भतीजी से सामूहिक दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला आने से क्षेत्र में दहशत फैल गई है।


ऊधम सिंह नगर में आपसी रंजिश के चलते एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। उक्त घटना ने जनपद में सनसनी मचा दी है। घटना किच्छा की है, आरोप है कि पुरानी रंजिश में युवक पर आधा दर्जन लोगों ने हमला कर उसे पेड़ से बांध दिया। इसके बाद में उसकी पत्नी व भतीजी को गन्ने के खेत में ले जाकर उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। दोनों का मेडिकल करवाने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें -  लापता सेना अस्पताल के कर्मचारी का गधेरे में मिला शव, सनसनी

प्राप्त जानकारी के अनुसार किच्छा कोतवाली अंतर्गत एक गांव निवासी युवक शुक्रवार दोपहर अपनी पत्नी व 15 वर्षीय भतीजी के साथ गांव से एक किमी दूर अपने खेत में लकड़ी लेने गया था। इसी दौरान छह युवकों ने खेत में घेरकर उस पर हमला कर दिया। युवक को पेड़ से बांध उसके साथ मारपीट की गई।

यह भी पढ़ें -  इलेक्ट्रॉनिक के गोदाम में लगी आग.मचा हड़कंप.आग पर पाया काबू. लाखों का हुआ नुकसान


आरोप है उक्त आरोपियों ने उसके बाद युवक की पत्नी व भतीजी को पास में स्थित गन्ने के खेत में घसीटकर दोनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपित तीनों को वहीं छोड़कर फरार हो गए। इस दौरान नाबालिग बेहोश हो गई। उसने होश में आने के बाद उसने अपनी चाची को मोबाइल फोन दिया, तब जाकर पीड़िता ने डायल 112 पर सूचना दी तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
आनन फानन में आजादनगर चौकी प्रभारी बसंत प्रसाद ने मौके पर पहुंच पेड़ से बंधे व्यक्ति को बंधन मुक्त कराया। पुलिस ने तीनों को सीएचसी किच्छा में भर्ती कराया है।
हालांकि मामला पुरानी रंजिश के चलते संदेह के दायरे में है। आजादनगर पुलिस चौकी प्रभारी बंसत प्रसाद ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement