Kedarnath Dham में जश्न या अनर्थ?, बर्थडे के नाम पर धाम में फोड़े जा रहे पटाखे, Video Viral

खबर शेयर करें -

 

Kedarnath Dham birthday celebration Video viral

Kedarnath Dham birthday celebration Video Viral: हाल ही में केदारनाथ धाम के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए गए है। कुछ ही दिनों में लाखों श्रद्धालु बाबा के दर्शन भी कर चुके हैं। लेकिन यहां बाबा के प्रति आस्था वाले लोगों के लिए जगह है, हुड़दंग मचाने वालों के लिए नहीं। ऐसा ही एक मामला सामने आ रहा है।

इस वक्त सोशल मीडिया पर एक केदारनाथ धाम से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यहां पर कुछ लोग धाम में पटाखे फोड़ते नजर आ रहे हैं। हैरानी की बात तो ये है कि ये सब एक बर्थडे सेलिब्रेशन के नाम पर किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

यह भी पढ़ें -  केंद्र सरकार अब ब्लॉक स्तर पर ऐसे करेगी स्कूल विकसित

केदारनाथ धाम में ये कैसा सेलिब्रेशन! Kedarnath Dham birthday celebration Video Viral

इस वायरल वीडियो में शख्स कहता है कि दोस्त के बर्थडे है जिसके चलते सेलिब्रेशन के तौर पर वो धााम के आसपास पटाखे फोड़ रहे है। शख्स कहता है, “तो अभी मैं खड़ा हूं केदारनाथ में, ये सामने है केदारनाथ टेंपल और आज मेरे दोस्तों का बर्थडे हैतो यहां हम दोस्तों के बर्थडे का सेलिब्रेशन कर रहे है केदारनाथ में, हैप्पी बर्थडे भाई।”

यह भी पढ़ें -  हरकी पैड़ी की गरिमा से खिलवाड़!, शेख के लिबास में ‘हबीबुल्ला’ और ‘हबीबी गिरफ्तार-

बर्थडे के नाम पर केदानाथ धाम में फोड़े जा रहे पटाखे

जिस जगह को लोग आस्था और शांति का प्रतीक मानते हैं, वहां इस तरह की हरकतें देखने को मिल रही हैं। जिसनें सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए है। इस वीडियो के सामने आते ही स्थानीय लोगों में भी भारी गुस्सा और नाराज़गी है।
लोगों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें -  Video-हल्द्वानी के इस वार्ड में चुनाव बंद होने के बाद पड़ा फर्जी मतदान, बाहर से शराब के क्वार्टर और फर्जी पर्ची देने का आरोप वीडियो भी हुआ वायरल

केदारनाथ में तेज आवाज हानिकारक!

आपको बता दें कि उच्च हिमालयी इलाके जैसे केदारनाथ में तेज आवाज वाले पटाखे ग्लेशियरों और वहां के वन्यजीवों के लिए बेहद हानिकारक हो सकते हैं। बाबा का घाम अपनी शांत और आध्यात्मिक प्रकृति के लिए जाना जाता है। ऐसे में ऐसी गतिविधियां लोगों की धार्मिक भावनाओं को भी आहत कर सकती है। अब सवाल ये है क्या केदारनाथ जैसे संवेदनशील और पवित्र स्थल पर ऐसी लापरवाही बर्दाश्त की जानी चाहिए? या फिर जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999