दसवें राउंड में भाजपा प्रत्याशी मोहन बिष्ट ने भारी बढ़त हासिल कर अपनी जीत की सुनिश्चित

खबर शेयर करें -

हरीश रावत-28046
मोहन सिंह बिष्ट-44478

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में प्रदेश की सबसे हॉट सीट लालकुआं सहित जनपद नैनीताल की सभी 6 विधानसभा सीटों के चुनाव नतीजे” तेजी से सामने आ रहे हैं जैसे-जैसे मतगणना अंतिम चरण में आयी, लालकुआं सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ मोहन बिष्ट ने पूरे चुनाव में अपनी पकड़ मजबूत कर ली, और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को हार के कागार में पहुंचा दिया, रावत को चुनाव लड़ा रहे कांग्रेसी नेताओं का चुनाव प्रचार लगता है कोई रंग नहीं ला पाया। और सभी क्षेत्रों से डॉ मोहन बिष्ट को भारी समर्थन प्राप्त हुआ। लालकुआं और बिंदुखत्ता के बाद अब गौलापार क्षेत्र में भी हरीश रावत बहुत ही कम वोट ला सके। गौलापार क्षेत्र में भी कांग्रेस के प्रत्याशी हरीश रावत तेजी से पिछड़ते चले गए। गौलापार क्षेत्र में भी मोहन बिष्ट को अपेक्षा से काफीअधिक वोट मिले, जिससे उनकी जीत पक्की हो गई है।

यह भी पढ़ें -  विधानसभा चुनाव में इस बार चुनाव आयोग ने 80 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों व दिव्यांगों को घर बैठे मतदान की सुविधा दी

मतगणना स्थल पर दसवें राउंड के परिणामों में कांग्रेस के हरीश रावत 28046 ने तथा भारतीय जनता पार्टी के मोहन बिष्ट के खाते में 44478 वोट पड़े हैं। इसी के साथ भाजपा प्रत्याशी मोहन सिंह बिष्ट की हरीश रावत पर बढ़त 16432 हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999