यहां आतिशबाजी को लेकर विवाद में छात्र की गोली मारकर हत्या

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद मुख्यालय रुद्रपुर से बड़ी वारदात की खबर सामने आई है यहां मेट्रोपोलिस गेट पर युवक की गोली मारकर हत्या कर दी जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया आतिशबाजी को लेकर हुए विवाद के बाद रुद्रपुर में मेट्रोपोलिस गेट पर आइलेट्स छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारोपित विसड्म आइलेट्स स्वामी साथियों के साथ दो कारों में फरार हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली और हत्यारोपितों की तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए पुलिस और एसओजी की चार टीम जुटी हुई है।

पुलिस के मुताबिक दुर्जनपुर बिलासपुर रामपुर निवासी 23 वर्षीय दलजीत सिंह पुत्र गुरुचरण सिंह आइलेट्स का छात्र था। सोमवार को वह दीपावली पर्व पर अपने साथी मेट्रोपोलिस निवासी गिद्रों से मिलने आया हुआ था।

यह भी पढ़ें -  एम्स ऋषिकेश में जांच के लिए पहुंची सीबीआई टीम, मचा हड़कंप, अधिकारियों से पूछताछ जारी

बताया जा रहा है कि रात 10 बजे के आसपास आतिशबाजी के दौरान उनका रॉकेट उड़कर पास के ही बिल्डिंग में रहने वाले विसड्म आइलेट्स संस्थान स्वामी गुरवीर सिंह के फ्लैट में जा गिरा। इससे भड़के गुरवीर सिंह ने भी गिद्रों के फ्लैट की ओर आतिशबाजी शुरू कर दी। जिसके बाद विवाद बढ़ गया। बताया जा रहा है कि इससे नाराज गुरवीर सिंह ने अपने साथियों को बुला लिया। रात साढ़े 12 और एक बजे के बीच जब दलजीत सिंह अपने साथी गिद्रों के फ्लैट से घर को जा रहा था तो गुरवीर और उसके कार सवार 10-12 अन्य साथियों ने उसका रास्ता रोक लिया और पिटाई कर दी।

यह भी पढ़ें -  ऑनलाइन शिक्षण के विभिन्न आयाम एवं युक्तियां विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला

साथ ही दलजीत सिंह पर पिस्टल से फायर झोंक दिया। बताया जा रहा है गोली दलजीत सिंह के पेट पर लगी और वह लहुलूहान होकर वहीं गिर गया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपित दो कारों से फरार हो गए।

यह देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल, सीओ सिटी आशीष भारद्वाज, सीओ पंतनगर तपेश कुमार, थानाध्यक्ष पंतनगर राजेंद्र सिंह डांगी, सिडकुल चौकी प्रभारी पंकज कुमार पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। साथ ही घायल दलजीत सिंह को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए।

यह भी पढ़ें -  बड़ी खबर-यहाँ घर में काम कर चुका था शातिर, मौका पाकर कराई कैबिनेट मंत्री के भाई के घर डकैती

हल्द्वानी से मंगलवार तड़के उसे बरेली के लिए रेफर कर दिया गया। जहां उसकी मृत्यु हो गई। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि हत्यारोपितों की तलाश में पुलिस और एसओजी की चार टीम लगी है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। कुछ संदिग्ध लोगों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। उन्होंने बताया कि आरोपितों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999