दीपावली की रात लापता हुई बच्ची का कोई सुराग नहीं, मां ने लगाई पुलिस से गुहार

खबर शेयर करें -

यहां के वनभूलपुरा थाना क्षेत्र के अंतरगत आने वाले हवाहर नगर से दीपावली की रात नौ बे जब लोग अपने घरों को दीपों से रोशन कर रहे थे ऐसे में यहां रहने वाले एक परिवार की 12 वर्षीय बेटी घर से अचानक लापता हो गई।

लापता बालिका की मां ने सभी जगहों पर अपनी बेटी की तलाश करने के बाद आखिर पुलिस के दरबार में अपनी बेटी को तलाश करने की अर्जी लगाई है।
मामला वार्ड नंबर 15 के जवाहर नगर का है। यहां रहने वाले एक परिवार की 12 वर्षीय बेटी रात नौ बजे अचानक घर से लापता हो गई।

यह भी पढ़ें -  यहां दराती लेकर गुलदार से भिड़ गई महिला

।
माता-पिता ने उसकी काफी तलाश की लेकिन वह कहीं नहीें मिली। अंततः कल रात परेशान मां ने वनभूलपुरा पुलिस थाने में अर्जी लगाकर अपनी लापता बेटी की तलाश करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने लापता बच्ची की गुमशुदगी दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999