इस शहर में प्रेमी युगल का मिला पेड़ से लटका शव, लड़के ने प्रेमिका के भाई को फोन कर कही थी ये आखिरी बात

खबर शेयर करें -

राज्य के उधमसिंहनगर जिले के किच्छा शहर के एक इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब प्रेमी युगल का पेड़ से लटका हुआ शव मिला, इस खबर से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है बता दें की यह घटना शनिवार यानी आज की है। आपकी जानकारी के लिए बता दें की आम के पेड़ से लटके दो शवों ने किच्छा में शनिवार सुबह सनसनी फैला दी। आसपास के लोगों ने दो शवों के पेड़ से लटके होने की सूचना पुलिस को दी। बता दें की मौके पर पहुंची पुलिस मामले की पूरी जानकारी जुटा रही है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि दोनों प्रेमी युगल बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  केदारनाथ धाम में सीजन की पहली बर्फबारी

उधमसिंहनगर जिले किच्छा के पुलबट्टा थाना क्षेत्र में दोनों प्रेमी युगल ने आम के पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। आपको बता दें की ये दोनों शादीशुदा थे और लड़की इन दिनों अपने मायके गई हुई थी। इन दोनों के बच्चे भी है। जानकारी के अनुसार बता दें की देर रात जब लड़की घर से बाहर निकली तो प्रेमी ने लड़की के भाई को फोन किया था। लड़के ने प्रेमिका के भाई से फोन पर कहा कि हम दोनों बहुत दूर जा रहे हैं। लड़की के परिजन सारी रात परेशान रहे। सुबह पता चला कि दो शव पेड़ ले लटके हुए हैं। इस खबर ने परिजनों के पैरों तले जमीन खिसका दी। और आस पास के इलाके में सनसनी फैली हुई है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999