उत्तराखंड में नाबालिग से दुष्कर्म, बहला-फुसलाकर होटल में ले गया था आरोपी; नशीली ड्रिंक पिलाकर किया गलत काम

खबर शेयर करें -

हरिद्वारः उत्तराखंड के हरिद्वार में से शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां एक किशोरी के साथ होटल के कमरे में दुष्कर्म हुआ है। आरोप है कि समीर निवासी भगवानपुर ने उसे नशीली ड्रिंक पिलाकर गलत काम किया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।


मिली जानकारी के अनुसार यह मामला ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र का है। जहां निवासी एक व्यक्ति ने 12 अगस्त को अपनी बेटी की घर से लापता होने की तहरीर पुलिस में दी थी। इस दौरान लड़की घर से जेवरात और 2.10 लाख की रकम लेकर चली गई थी। इसी बीच शाम को लड़की परिजनों को बदहाल अवस्था में मिली। किशोरी ने परिजनों को बताया कि युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था।

यह भी पढ़ें -  24 साल की हुई भारतीय शूटर Manu Bhaker, स्पेशल डे पर खुबसूरत तस्वीरें की शेयर


आरोप है कि युवक नाबालिग को रुड़की के एक होटल में ले गया। जहां कमरे के अंदर उसने किशोरी को नशीली ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद किशोरी को मामले के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। परिजनों ने मामले की पूरी जानकारी पुलिस को दी है।

यह भी पढ़ें -  केंद्र में नई सरकार बनते ही उत्तराखंड को मिली बड़ी सौगातसीएम धामी ने जताया पीएम मोदी का आभार


पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने समीर निवासी भगवानपुर के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट सहित प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। इसके अलावा आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999