शादी समारोह में हुआ हादसा,हल्दी रस्म के दौरान कुएं में गिरी महिलाएं, इतनो की हुई मौत

खबर शेयर करें -

उत्तरप्रदेश के कुशीनगर से रोंगटे खड़े कर देने वाली एक खबर आ रही है यहां बुधवार देर शाम एक कुएं में शादी समारोह के दौरान एक दर्जन से अधिक लड़कियां और महिलाएं गिर गईं। फिलहाल, 9 बच्चों समेत 13 महिलाओं की मौत की खबर है।इसके अलावा 20 से अधिक घायलों की संख्या बताई जा रही है। हालांकि मौतों का आंकड़ा अभी बढ़ सकता है। घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है। स्थानीय लोगों द्वारा राहत बचाव कार्य चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  एक कलयुगी पिता ने अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है

बताया जा रहा है कि जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना के नौरंगिया स्कूल टोला में एक घर में शादी थी। इस दौरान गांव की महिलाएं और लड़कियां शादी वाले घर के पास मौजूद कुएं पर खड़ीं थीं। इस दौरान हल्दी का रस्म निभाया जाना था। महिलाओं और लड़कियों के खड़े होने के चलते अचानक कुएं पर लगी लोहे की जाली टूट गई जिसके चलते महिलाएं और लड़कियां कुएं में गिर गईं।लड़कियों और महिलाओं के कुएं में गिरने के तुरंत बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई और स्थानीय लोगों की ओर से राहत बचाव कार्य शुरू किया गया। फिलहाल अभी तक 9 बच्चों समेत 13 महिलाओं की मौत की खबर बताई जा रही है। मौके पर पुलिस और गांव के लोगों की भीड़ जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें -  बागेश्वर में 15 साल की बच्ची ने की खुदकुशी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर जताया दुख
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में कुए में गिरने की दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर बचाव व राहत कार्य संचालित करने तथा हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999