गदरपुर-दिनेशपुर-हल्द्वानी मार्ग का होगा कायाकल्प, CM ने 55 करोड़ की सड़क परियोजना का किया शिलान्यास

खबर शेयर करें -
cm dhami

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को वर्चुअल माध्यम से ऊधमसिंह नगर जिले में गदरपुर-दिनेशपुर-मटकोटा-हल्द्वानी मोटर मार्ग के पुनर्निर्माण और चौड़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया। बता दें यह परियोजना केंद्रीय सड़क अवसंरचना निधि के अंतर्गत लगभग 55 करोड़ की लागत से पूरी होगी।

गदरपुर-दिनेशपुर-हल्द्वानी मार्ग का होगा कायाकल्प

सीएम धामी ने कहा कि यह सड़क निर्माण कार्य तराई क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इससे स्थानीय लोगों को सुरक्षित और आसान सफर मिलेगा, साथ ही व्यापार, उद्योग और पर्यटन को भी नई गति मिलेगी। यह सड़क गदरपुर, दिनेशपुर, मटकोटा, छतरपुर के साथ ही उत्तर प्रदेश के विलासपुर को भी जोड़ेगी।

यह भी पढ़ें -  एंबुलेंस न मिलने पर शख्स ने अपनी 16 साल की बेटी की गोद में तोड़ा दम, लचर व्यवस्था को लेकर लोगों में आक्रोश

2 लाख लोगों को मिलेगा सीधा लाभ

सीएम ने बताया कि इस परियोजना से लगभग 2 लाख लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। सीएम ने कहा कि राज्य में सड़क कनेक्टिविटी लगातार मजबूत की जा रही है। पहाड़ी राज्य होने के कारण प्राकृतिक आपदाओं से सड़कें क्षतिग्रस्त हो जाती हैं, लेकिन सरकार युद्धस्तर पर उन्हें दुरुस्त करने का काम करती है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  जौनसार-बावर में वन गुज्जरों पर गिरी बेदखली की गाज: आठ परिवारों के मकान ध्वस्त, दर्जनभर को नोटिस
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999