अल्मोड़ा जिला महिला चिकित्सालय में फार्मेसी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

खबर शेयर करें -


अल्मोड़ा। आज जिला महिला चिकित्सालय में फार्मेसी दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक श्री हरीश चंद्र गड़कोटी द्वारा किया गया। इस अवसर पर मरीजों को फल एवं फ्रूटी वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

इस आयोजन में मुख्य फार्मेसी अधिकारी श्री वर्मा जी, फार्मासिस्ट श्री दीप कांत पाण्डे, श्रीमती गुंजन वर्मा, श्री देवकी नंदन जोशी, श्रीमती श्वेता शैली, श्रीमती पवन जोशी, श्री जे.पी. मनराल, श्री श्याम लाल और श्री देवड़ी जी सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।फार्मासिस्टों ने कहा कि फार्मेसी दिवस केवल दवाओं की उपलब्धता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मरीजों को सही दिशा-निर्देश देने, दवाओं के सही उपयोग व खुराक बताने और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ाने का भी अवसर है। उन्होंने जोर दिया कि मरीजों को दवा के साथ-साथ संवेदनशील व्यवहार और सहयोग की भी आवश्यकता होती है, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ता है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में स्पा सेंटरों में छुपे गहरे राज!…रेड में मिली आपत्तिजनक सामग्री, युवतियां रेस्क्यू

कार्यक्रम के अंत में सभी ने यह संकल्प लिया कि वे निष्ठा, सेवा भाव और जिम्मेदारी के साथ मरीजों की सेवा करेंगे तथा समाज को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने में सदैव अग्रसर रहेंगे।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999