IND vs AUS: रोहित शर्मा और विराट कोहली का नहीं चला बल्ला, इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी तो हुई मगर…

खबर शेयर करें -
ind-vs-aus-rohit-sharma-virat-kohli-returns

India vs Australia: रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) की इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी हो गई है। इन दोनों क्रिकेटरों ने इसी साल मार्च में अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था। हालांकि पर्थ वनडे से हुए इस कमबैक में वो कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। दोनों की वापसी तो हुई मगर दोनों के सामने काफी सारी चुनौतियां रहीं।

रोहित शर्मा और विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी तो हुई मगर…

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज से रोहित शर्मा और विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में लौटें। दोनों ने कमबैक तो किया मगर काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। दोनों फिट तो लग रहे है लेकिन शायद बगैर प्रैक्टिस किए ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैदान में उतर गए हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं। ऐसा उनके प्रदर्शन से लग रहा है।

यह भी पढ़ें -  Dhami Cabinet : धामी कैबिनेट की बैठक समाप्त, मलिन बस्तियों के लिए अध्यादेश को मंजूरी, यहां पढ़ें फैसले

हर किसी को था रोहित और विराट की वापसी का इंतजार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ के पहले वनडे में RO-KO की वापसी का इंतजार लगभग हर एक फैन को था। लेकिन बारिश और बल्ले की सुस्ती ने मैच का रोमांच थोड़ा कम कर दिया। पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 11 ओवर में 3 विकेट खोकर केवल 34 रन बनाए है।

यह भी पढ़ें -  सोच समझ कर दें चेक: लालकुआं के व्यापारी को 6 माह की सजा, 1.93 लाख रुपये का जुर्माना, चेक हुआ था बाउंस

विराट बिना खाता खोले पवेलियन

जहां कप्तान शुभमन गिल 10 रन बनाकर आउट हो गए। विराट ने तो खाता भी नहीं खोला। तो वहीं रोहित शर्मा भी जल्दी ही पवेलियन लौट गए। फिलहाल क्रीज पर श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल बल्लेबाजी कर रहे हैं। साथ ही बारिश ने भी मैच में बाधा डाल दी। बारिश के कारण खेल को रोका गया है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के लिए अगले 48 घंटे भारी!, मौसम दिखाएगा उग्र रूप Uttarakhand Weather

तजुर्बे से परफॉर्म करेंगे बेहतर!

दोनों रोहित और विराट से फैंस को काफी उम्मीदें थी। लेकिन वो उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाए और जल्दी ही पवेलियन लौट गए। हालांकि दोनों ही प्लेयर्स के पास ऑस्ट्रेलिया में खेलने का अच्छा तजुर्बा है। दोनों ने इस टीम के खिलाफ खूब रन बनाए हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि ये अनुभव वो आने वाले मैचों में लगाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999