IND vs ENG VIDEO: लखनऊ में मैच में लाइट शो के दौरान फैंस ने गाया ‘वन्दे मातरम्’, वीडियो देख हो जाएंगे भावुक

खबर शेयर करें -

IND vs ENG VIDEO: वर्ल्ड कप 2023 के 29 वें मैच में भारत और इंग्लैंड आमने सामने थी। जिसमें भारतीय टीम ने लखनऊ के इकाना स्टेडियम में रविवार को इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर जीत का सिलसिला कायम रखा।

.
भारतीय टीम के गेंदबाज मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह के आगे डिफेंडिंग चैंपियन के बॉलीबाज टिक नहीं पाए। कल के इस मैच में भारतीय टीम ने 20 साल बाद वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को हराया था। जो की चर्चा का विषय बन गया। लेकिन मैच में एक और चीज़ हुई जो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है।

यह भी पढ़ें -  यहां एसएसपी नहीं उठाते हैं फोन

लाइट शो के दौरान फैंस ने गाया ‘वन्दे मातरम्’
दरअसल, लखनऊ के इकाना स्टेडियम में हुए इस मैच में भारतीय टीम को सपोर्ट करने सैकड़ों फैंस आए थे। जिसके बाद लोगों ने अपने फ़ोन के टोर्च खोल लिए थे। इस लाइट शो के दौरान भारतीय फैंस एक ही लय में ‘वन्दे मातरम्’ गाते हुए नज़र आए।ये नज़ारा काफी भावुक कर देने वाला था। मैच की ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रही है। फैंस सोशल प्लेटफार्म एक्स पर इस लाइट शो की अलग अलग वीडियोस पोस्ट कर रहे है। साथ ही अपनी प्रतिक्रियाएं भी व्यक्त कर रहे है।

यह भी पढ़ें -  रानीखेत के विकासखण्ड कार्यालय ताड़ीखेत में एक बहुउद्देशीय शिविर किया आयोजित

मैच में क्या हुआ।
मैच की बात करें तो इंग्लैंड टीम के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। भारतीय टीम ने नौ विकेट खोकर 230 रनों का लक्ष्य दिया।

.
जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम केवल 129 रन ही बना पायी। टीम इंडिया के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। जहां मोहम्मद शमी ने चार विकेट चटकाए। तो वहीं जसप्रीत बुमराह ने तीन विकेट अपने नाम किए। कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा को दो और एक विकेट मिले। टीम इंडिया ने ये मुकाबला 100 रन से जीत लिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  8 वर्ष पूर्व ध्वस्त हुए दरमोली पुल का निर्माण न किए जाने से रुष्ट ग्रामीणों ने पोखरी में एक सभा कर दरमोली पुल बनाओ संघर्ष समिति का गठन कर पुल बनने तक आर पार की लड़ाई शुरू करने का फैसला
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999