Independence Day 2025: सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में किया ध्वजारोहण, राष्ट्रीय एकता की दिलाई शपथ

खबर शेयर करें -

Independence Day 2025: सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में किया ध्वजारोहण, राष्ट्रीय एकता की दिलाई शपथ

Independence Day 2025 : 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई।

प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। सीएम ने देश की आज़ादी और मां भारती की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले महानायकों का स्मरण किया। साथ ही प्रदेश के धराली और अन्य क्षेत्रों में आपदा से जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता में साइबर ठगों ने ग्रामीण के खाते से उड़ाए पांच लाख, मुकदमा दर्ज।

पीड़ित परिवारों के सीएम ने की संवेदनाएं व्यक्त

सीएम ने आपदा में जान गंवाने वाले पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आपदा से प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास की व्यवस्था की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अमर बलिदानियों के सपनों के अनुरूप देश को आगे बढ़ाने के लिए पीएम मोदी के नेतृत्व में वैश्विक स्तर पर भारत की स्वीकार्यता बढ़ी है।

यह भी पढ़ें -  COVID-19: भारत में लौटा कोरोना, देशभर में अलर्ट जारी, इन राज्यों में मिले कोविड के मरीज
79th independence day

उत्तराखण्ड के विकास के लिए कर रही कार्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार कृतसंकल्प के साथ कार्य कर रही है। आगामी 25 सालों की योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। जन सहयोग से उत्तराखण्ड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  मेरे पैड से ज्यादा पेपर लीक हो रहे… BJP मंत्री की बेटी का ऐसा बयान कि खुद सीएम को देना पड़ गया जवाब
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999