India vs Qatar: भारत का FIFA World CUP खेलने का टूटा ख्वाब, खराब रेफरिंग की वजह से क्वालीफायर्स राउंड में मिली हार

खबर शेयर करें -


फीफा वर्ल्ड कप (FIFA World CUP) क्वालीफायर्स राउंड 2 में भारत और कतर(India vs Qatar) के बीच भिड़ंत देखने को मिली। ऐसे में इस मैच में भारत को कतर ने हार का स्वाद चखाया। इस मुकाबले में भारतीय टीम 2-1 से हार गई।


ऐसे में दोहा में हुए इस मैच में कतर के खिलाड़ी द्वारा किया गया एक गोल विवादों से घिरा रहा। इसको लेकर काफी बवाल भी कटा। लेकिन अंत में फैसला भारत के खिलाफ ही गया। कहा जा रहा है कि भारत के साथ इस मुकाबले में बेइमानी हुई। जिसके चलते भारत का विश्व कप खेलने का सपना टूट गया।

यह भी पढ़ें -  ब्रेकिंग: फर्जी आईएएस बनकर किराए पर रहा युवक, 22 लाख की चपत लगाकर हुआ फरार

भारत का FIFA World CUP खेलने का टूटा ख्वाब
दरअसल मैच में कतर के यूसुफ अयमन ने 73वें मिनट में एक गोल दागा। इससे पहले तक दोनों ही टीमों का स्कोर बराबर था। यहीं गोल विवादास्पद रहा। गेंद लाइन के बाहर पहुंच गई थी। लेकिन इसके बावजूद अल हसन बॉल को अंदर लाए और यूसुफ को बॉल पास की। जिसके बाद युसूफ ने गोल कर दिया। फील्ड पर मौजूद अंपायर ने इसे सही गोल ठहराया।

यह भी पढ़ें -  कोरोना संक्रमणकाल में लोगों को अस्पतालों में बेड, प्लाज्मा, ब्लड आदि की दिक्कत न हो, इसके लिए नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोआॅपरेटिव बैंक में कन्ट्रोल रूम स्थापित

खराब रेफरिंग की वजह से नहीं कर पाई क्वालीफाई
ऐसे में टीम इंडिया ने फील्ड पर इसका विरोध किया। जिसके बाद रेफरी ने लाइनमैन से इस बारे में पूछा और गोल को सही करार दिया। बता दें कि क्वालीफायर्स मुकाबले वीडियो असिस्टेंट रेफरी नहीं होता। जिसके तहत ऑन फील्ड रेफरी का निर्णय ही आखिरी माना जाता है। इस गोल से टीम इंडिया को काफी नुकसान हुआ। भारत का इस बार भी वर्ल्ड कप खेलने का सपना, सपना ही रह गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  धामी सरकार का बड़ा ऐलान, कांवड़ मार्ग में स्थित खाद्य की दुकान पर मालिक का नाम, लाइसेंस और पहचान पत्र दिखाना जरूरी
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999