पर्यटन विभाग द्वारा 13 अभ्यर्थियों के इन योजनाओं के तहत मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति के द्वारा लिए गए साक्षात्कार

खबर शेयर करें -

पर्यटन विभाग द्वारा संचालित वीर चन्द्र सिंह गढवाली पर्यटन स्वरोजगार योजना/दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होम-स्टे) योजना के अन्तर्गत आवेदन करने वाले 13 अभ्यर्थियो का विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगई की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा साक्षात्कार लिया गया। उन्होने साक्षात्कार लेते हुये अभ्यर्थियों से कहा कि जिस योजना हेतु ऋण लिया जा उसे उसी योजना में व्यय करते हुये अपना रोजगार स्थापित करें। उन्होने जिला पर्यटन अधिकारी को निर्देश दिये कि योजनाअन्तर्गत पात्र व जरूरतमंद लोगों को अधिक से अधिक लाभान्वित करें।

जिला पर्यटन विकास अधिकारी पीके गौतम ने बताया कि वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना में वाहन मद के अन्तर्गत 09, गैर वाहन मद में 04, होम-स्टे मद में 04 कुल 17 व्यक्तियों द्वारा आवेदन किया था, जिसमे से कुल 13 अभ्यर्थी साक्षात्कार हेतु उपस्थित हुये।

यह भी पढ़ें -  दो साल बाद कर्मचारियों ने खोला BSNL भवन का ताला, अंदर पड़ा मिला कंकाल

इस दौरान लीड बैंक अधिकारी केडी नौटियाल, महाप्रबन्धक उद्योग चंचल बोहरा, डीडीएम नाबार्ड राजीव प्रियदर्शी, एआरटीओ वीके सिंह, सहायक पर्यटन अधिकारी बीसी त्रिवेदी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999