IPL Prize Money 2026 : चैंपियन RCB को मिले करोड़ों, वैभव सूर्यवंशी पर भी पैसों की बरसात

खबर शेयर करें -

ipl-prize-money-2026-distribution-champion-

IPL Prize Money 2026 : बीते दिन रविवार, 31 मई को IPL 2026 फाइनल मुकाबला था। जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से मात देकर दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम कर ली। बेहतरीन प्रदर्शन कर आरसीबी की टीम ने गुजरात को 155 रनों पर ही रोक दिया।

जिसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली की शानदार 75 रनों की पारी ने टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्हें फाइल में प्लेयर ऑफ द मैच का भी अवार्ड मिला। ऐसे में चलिए जानते है कि ईनाम के रूप में किसे कितनी धनराशि मिली।

यह भी पढ़ें -  करन माहरा का बड़ा बयान, साइबर सिस्टम ही नहीं धामी सरकार में राज्य के सभी सिस्टम हो रहे फेल

IPL Prize Money 2026 : चैंपियन RCB को मिले करोड़ों

चैंपियन बनने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को 20 करोड़ की धनराशि मिली। तो वहीं फाइनल हारी गुजरात टाइटंस को 12.5 करोड़ की धनराशि मिली है।

वैभव सूर्यवंशी को मिले इतने रुपये

आपको बता दें कि वैभव सूर्यवंसी की टीम फाइनल में प्रवेश तो नहीं कर पाई। लेकिन उनके इस आईपीएल में प्रदर्शन के चलते उन्हें कई अवॉर्ड्स और धनराशि मिली। वैभव सूर्यवंशी ऑरेंज कैप विनर रहे। इसके साथ ही उन्हें मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन, सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन और साथ ही सबसे ज्यादा छक्के लगाने का अवार्ड भी मिला है। उन्हें 45 लाख के साथ सिएरा कार भी मिली है।

यह भी पढ़ें -  चोर का भी दिल होता है जी…, बच्ची ने चोरी करने आए शख्स को दी लॉलीपॉप, फिर जो हुआ…आप वीडियो देखिए

IPL 2026 जानें सभी अवार्ड्स की प्राइज मनी

  • विजेता: RCB- 20 करोड़ रुपये
  • उपविजेता: GT- 12.5 करोड़ रुपये
  • मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन: वैभव सूर्यवंशी- 15 लाख रुपये
  • ऑरेंज कैप: वैभव सूर्यवंशी- 10 लाख रुपये
  • पर्पल कैप: कगिसो रबाडा- 10 लाख रुपये
  • इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन– वैभव सूर्यवंशी- 10 लाख रुपये
  • सबसे ज्यादा डॉट बॉल: मोहम्मद सिराज- 10 लाख रुपये
  • सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन: वैभव सूर्यवंशी- सिएरा कार
  • सबसे ज्यादा छक्के: वैभव सूर्यवंशी- 10 लाख रुपये
  • सबसे ज्यादा चौके: साईं सुदर्शन- 10 लाख रुपये
  • कैच ऑफ द सीजन: मनीष पांडे- 10 लाख रुपये
  • प्लेयर ऑफ द फाइनल: विराट कोहली- 5 लाख रुपये
  • पिच एंड ग्राउंड अवॉर्ड: ईडन गार्डन्स- 50 लाख रुपये
  • पिच एंड ग्राउंड अवॉर्ड: धर्मशाला- 25 लाख रुपये
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999