ITBP DG ने की सीएम धामी से मुलाकात, सीमा सुरक्षा और आपदा प्रबंधन पर मंथन

खबर शेयर करें -
itbp-dg-met-cm-dhami

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके शासकीय आवास में आज भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने मुलाकात की। इस दौरान उत्तराखंड की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की सुरक्षा, सीमांत क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों और आपदा प्रबंधन में बेहतर समन्वय को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

ITBP DG ने की सीएम धामी से मुलाकात

मुख्यमंत्री ने सीमावर्ती राज्य उत्तराखंड में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि ITBP के जवान न केवल देश की सीमाओं की सुरक्षा में अहम योगदान दे रहे हैं, बल्कि सीमांत इलाकों में स्थानीय लोगों के साथ समन्वय बनाकर विकास कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीमाओं की सुरक्षा के साथ-साथ क्षेत्रीय विकास को गति देना भी राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: महिला उद्यमिता परिषद की अध्यक्ष रेनू अधिकारी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

सीमांत जिलों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयास कर रही सरकार: CM

सीएम धामी ने बताया कि राज्य सरकार सीमांत जिलों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही है। सड़क, स्वास्थ्य, संचार और अन्य आधारभूत सुविधाओं को मजबूत कर सीमांत क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य सरकार और ITBP के बीच बेहतर समन्वय से सुरक्षा व्यवस्था और अधिक प्रभावी होगी।

यह भी पढ़ें -   सीता देवी केस बना मिसाल, पंचायत चुनावों में न्याय की उम्मीद जगी: यशपाल आर्य

DG ने दी आधुनिक संसाधनों की जानकारी

ITBP महानिदेशक ने मुख्यमंत्री को सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था, आधुनिक संसाधनों और बल की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा ITBP को दिए जा रहे सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी सहयोग और समन्वय बनाए रखने का आश्वासन दिया।

आपदा प्रबंधन पर की चर्चा

बैठक में आपदा प्रबंधन पर भी विशेष चर्चा हुई, खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों में ITBP की भूमिका को लेकर। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के दौरान ITBP ने हमेशा तत्परता और संवेदनशीलता के साथ कार्य कर प्रदेशवासियों का विश्वास जीता है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  कांवड़ मेला 2026: अभेद्य सुरक्षा घेरे में होगी यात्रा, ATS-STF से लेकर ड्रोन और साइबर कमांडो तक रहेंगे तैनात
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999