जौलीग्रांट एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग बनकर तैयार, कल केंद्रीय मंत्री करेंगे उद्घाटन

खबर शेयर करें -


डोईवाला से बड़ी खबर सामने आ रही है। देहरादून एयरपोर्ट की फेज टू की नई टर्मिनल बिल्डिंग बनकर तैयार हो गई है। 14 फरवरी को केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी नई टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन करेंगे।


बता दें 486 करोड़ की लागत से नई टर्मिनल बिल्डिंग को तैयार किया गया है। नई टर्मिनल बिल्डिंग पुरानी बिल्डिंग से 10 गुना अधिक छमता वाली है और यह बिल्डिंग आधुनिक तकनीक से लैस है। इसके साथ ही हवाई सफर करने वाले यात्रियों को नए टर्मिनल भवन का फायदा मिलेगा।

यह भी पढ़ें -  बड़ी खबर -सीएम योगी की मां की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

एयरपोर्ट सलाहकार समिति के अध्यक्ष ने किया निरीक्षण
मंगलवार को एयरपोर्ट सलाहकार समिति के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने नवनिर्मित नया टर्मिनल भवन का निरीक्षण किया। अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर उन्होंने टर्मिनल भवन के उद्घाटन समारोह की तैयारियों का जायजा लिया एवं व्यवस्थाओं से सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता राजस्व गांव में देरी को लेकर केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के मुख्य सचिव एवं डीएम नैनीताल को भेजा नोटिस…
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999