हल्द्वानीमें चली जिला प्राधिकरण की जेसीबी,इस निर्माण को किया ढेर

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में जिला विकास प्राधिकरण ने आज अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई की है। बनभूलपुरा क्षेत्र में फर्जी तरीके से मृत व्यक्ति का साइन करा कर प्राधिकरण से नक्शा पास करवाकर अवैध निर्माण कराया जा रहा था, जिस पर निर्माणकर्ता के एक परिजन ने ही प्राधिकरण में इस संबंध में शिकायत की थी,

जिसके बाद आज जिला विकास प्राधिकरण की संयुक्त सचिव एवं नगर मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने अपनी टीम के साथ पहुंचकर अवैध निर्माण को जेसीबी मशीन लगाकर तोड़ दिया है, प्राधिकरण की संयुक्त सचिव एवं नगर मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया निर्माणकर्ता के परिजन के द्वारा यह शिकायत की गई थी, उक्त निर्माण में एक मृत व्यक्ति का फर्जी साइन करवा कर नक्शा पास किया गया था।

यह भी पढ़ें -  Chardham Yatra 2023: एक ही दिन में केदारनाथ हेली सेवा टिकटों की बुकिंग फुल, यहां मिलेगा हर अपडेट


प्राधिकरण के सचिव पंकज उपाध्याय के निर्देश के बाद आज अवैध निर्माण को तोड़ दिया हैं, इस दौरान एक नेताजी भी मौके पर पहुंचे और प्राधिकरण की कार्रवाई का विरोध करने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन ऋचा सिंह ने नेताजी को अच्छी तरह से नेतागिरी समझाकर कड़ी हिदायत देकर कार्यवाई से दूर रहने को बोल दिया, फटकार सुनने के बाद फिर नेताजी कार्यवाई से चुपचाप गायब हो गए

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  अंकिता के हत्यारोपी पुलकित आर्य के वनंत्रा रिजॉर्ट पर चला बुलडोजर, सीएम धामी के निर्देश पर सख्त एक्शन
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999