Kainchi Dham – कैंची धाम स्थापना दिवस पर वाहनों की एंट्री रहेगी बंद, भंडारा और मार्ग पर पार्किंग की अनुमति नहीं

खबर शेयर करें -

नैनीताल – 15 जून को कैंची धाम के स्थापना दिवस को लेकर जिला प्रशासन, पुलिस और मंदिर समिति ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को आयोजित समन्वय बैठक में एडीएम विवेक राय ने यातायात, पार्किंग, शटल सेवा, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, अग्निशमन और सुरक्षा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि 15 जून को आपातकालीन वाहनों को छोड़कर भवाली–कैंची धाम मार्ग पर सभी वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हल्द्वानी, नैनीताल, भीमताल और भवाली से शटल सेवा संचालित की जाएगी। निर्धारित पार्किंग स्थलों से मंदिर तक नियमित शटल बसें चलाई जाएंगी। मार्ग पर कहीं भी वाहन पार्किंग और भंडारा आयोजन की अनुमति नहीं होगी।

यह भी पढ़ें -  मीडिया जगत के जाने-माने चेहरे कुलीन गुप्ता का निधन, सीएम ने जताया शोक

एडीएम विवेक राय ने नगर पालिका भवाली और जिला पंचायत को समन्वय के साथ मेला क्षेत्र और मार्ग पर साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पर्याप्त सफाई कर्मी तैनात करने, मोबाइल शौचालय स्थापित करने तथा मंदिर परिसर व पूरे मार्ग पर दिन में कम से कम तीन बार वाहनों से कूड़ा उठान सुनिश्चित करने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें -  भारत से पहली बार ये चार लोग करेंगे गगनयान में बैठकर अंतरिक्ष यात्रा? जानिए इनके नाम

स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी कि स्थापना दिवस के अवसर पर तीन दिनों तक कैंची क्षेत्र में दो एंबुलेंस के साथ मेडिकल टीम तैनात रहेगी। बैठक में मंदिर समिति के ट्रस्टी मंजुल कुमार जोशी, प्रबंधक प्रदीप साह भय्यू, एसडीएम अनुराग आर्या, नवाजिश खलीक, सीओ रविकांत सेमवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999