चंद घंटे बाद बंद हो जाएंगे केदारनाथ धाम के कपाट

खबर शेयर करें -

श्री केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। चारधाम यात्रा अपने अंतिम चरण में है। शीतकाल का आरंभ हो चुका है। इसके साथा ही धाम के कपाट को बंद करने की प्रक्रिया भी शनिवार से शुरू हो गई है। बाबा केदार के रक्षक द्वारपाल माने जाने वाले भैरव नाथ के कपाट आज बंद कर दिए गए। इससे पहले भकुंट भैरव नाथ की पूजा-अर्चना हुई। इसके पश्चात यज्ञ-हवन किया गया।

श्री केदारनाथ धाम का कपाट 15 नवंबर को बंद किया जाएगा Kedarnath Yatra


श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि केदारनाथ धाम में स्थित बाबा भैरवनाथ जी के कपाट बंद होने के बाद श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद होने तक श्री केदारनाथ यात्रा चलती रहेगी।

शनिवार दोपहर 12 बजे तक भगवान केदारनाथ के दर्शन होंगे। उसके पश्चात साफ-सफाई के बाद मंदिर दर्शनार्थियों के लिए बंद रहेगा। मंदिर समिति के पुजारी, धर्माचार्य, वेदपाठी, अधिकारीगण और तीर्थ-पुरोहित भैरवनाथ जी के कपाट बंद करने के लिए भैरव शिला प्रस्थान करेंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  माता भगवती की कृपा से धन पद प्रतिष्ठा आध्यात्मिक व बौद्धिक सुखों की प्राप्ति तथा परम गति संभव
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999