भुजान ( अल्मोडा ):- सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत स्कॉलर्स होम भुजान में “मेरे सपनों का विकसित भारत” पर पाँच प्रतियोगिताएँ संपन्न, सुबह से ही बच्चों में दिखा गजब का उत्साह

खबर शेयर करें -

भुजान, 28 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत स्कॉलर्स होम भुजान में 28 सितंबर 2026 को “मेरे सपनों का विकसित भारत” कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जबकि यह कार्यक्रम 26 सितंबर को प्रस्तावित था परन्तु लगातार वर्षा के कारण अवकाश होने से सभी प्रतियोगिताओं को 28 सितंबर को एक साथ संपन्न कराया गया, इसके बावजूद सुबह से ही बच्चों में प्रतियोगिता को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला और विद्यालय परिसर में रौनक बनी रही, इस दौरान प्राथमिक वर्ग ड्राइंग, जूनियर वर्ग ड्राइंग, पेंटिंग, निबंध लेखन और भाषण प्रतियोगिता कुल पाँच प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, स्वच्छ भारत और विकसित भारत 2047 को लेकर सुंदर चित्र, पोस्टर, निबंध और भाषण प्रस्तुत किए, प्राथमिक ड्राइंग में प्रथम दक्ष गौनी, द्वितीय तनुश्री, तृतीय दिया बिष्ट, जूनियर ड्राइंग में प्रथम ईश्वर सिंह, द्वितीय नक्ष, तृतीय कृष विश्वास, पेंटिंग में प्रथम गौरांशी लोहनी, द्वितीय हर्षिता, तृतीय र साक्षी नेगी तथा निबंध लेखन में प्रथम कृष विश्वास, द्वितीय गौरांशी लोहनी रहे, इस पूरे कार्यक्रम को संपन्न कराने में हेमलता लोहनी, तनुजा, सिमरन, तबस्सुम, दीक्षा और आनंद खाती का विशेष सहयोग रहा, अंत में पुरस्कार वितरण समारोह में प्रधानाचार्य हेमचंद लोहनी एवं भूतपूर्व प्रधान बचे सिंह अमेरा द्वारा विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी, मेडल तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया और प्रधानाचार्य हेमचंद लोहनी ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका सर्वाधिक महत्वपूर्ण है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999