कांग्रेस की रैली से चोरी हुए प्रदेश अध्यक्ष के दोनों फोन, करन माहरा को भरोसा…

खबर शेयर करें -

karan mahra new

कांग्रेस ने देहरादून में आज संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया था. जिसमें शामिल होने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता पहुंचे थे. अब खबर सामने आ रही है कि मंच पर बैठे प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के दोनों फोन चोरी (Karan Mahara phones stolen) हो गए.

कांग्रेस की रैली से चोरी हुए प्रदेश अध्यक्ष के दोनों फोन

देहरादून में आयोजित कांग्रेस ने संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया था. रैली में पार्टी के बड़े नेता सचिन पायलट, हरीश रावत, हरक सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा समेत तमाम नेता मंच पर बैठे थे. रैली के बाद प्रदेश अध्यक्ष को पता चला कि उनकी जेब से दोनों फोन चोरी हो गए हैं.

यह भी पढ़ें -  CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने को लेकर SC का इनकार, कहा- ‘न्यूज रिपोर्ट के आधारनहीं देंगे आदेश…’

प्रदेश अध्यक्ष ने जताया भरोसा

हालांकि, जब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा से संपर्क किया तो उन्होंने भरोसा जताया कि उनके फोन किसी पार्टी कार्यकर्ता को मिले होंगे. उन्हें पूरा भरोसा है कि उनके फोन वापस मिल जाएंगे. अब यह प्रदेश अध्यक्ष ही बेहतर जानते होंगे कि उन्होंने पार्टी की फज़ीहत से बचने के लिए कार्यकर्ताओं पर भरोसा जताया है, या फिर उन्हें वाकई उम्मीद है कि उनके फोन उन्हें बिना विवाद के लौटाए जाएंगे

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड : हल्द्वानी में सेक्स रैकेट चलाने वाली दो महिलाओं सहित चार आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999