17 साल की लड़की को Kartik Aaryan कर रहे डेट!, गोवा से वायरल हुई PICS

खबर शेयर करें -
Kartik Aaryan is dating a 17 year old viral pics

Kartik Aaryan: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार वो अपनी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि डेटिंग रूमर्स को लेकर मीडिया के गलियारों में छाए हुए हैं। इन दिनों वो गोवा में छुट्टियां मना रहे हैं। इसी बीच उनका नाम एक 17 साल की लड़की से जोड़ा जा रहा है। पूरा इंटरनेट इन खबरों से भर गया है। जिसके बाद लोग तो उन्हें पीडोफाइल भी कहने लगे है।

17 साल की लड़की को Kartik Aaryan कर रहे डेट!

कार्तिक आर्यन को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है। कहा जा रहा है कि गोवा में वो एक ‘मिस्ट्री गर्ल’ के साथ चिल कर रहे हैं। दरअसल लड़की यूके की करीना कुबिलियूट है। कहा जा रहा है कि ये सिर्फ 17 साल की है। हालांकि उम्र को लेकर काफी कन्फ्यूजन है क्योंकि उसको लेकर जानकारियां उपलब्ध नहीं हैं।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में शिक्षा, प्रशासन और GST टीमें ने एक साथ शहर के बुक सैलरो में की छापेमारी, मिली कई कमियां
Goa

गोवा से वायरल हुई PICS

हुआ यूं कि कार्तिक आर्यन ने गोवा से एक फोटो शेयर की। जिसमें वो बीच पर वेकेशन एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। फोटो को उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर डाला। जिसमें उनके पैर, और पीछे बैकग्रांउड में बीच बेड्स, समुद्र आदि नजर आ रहा था।

करीना ने भी इसी बैकग्राउंड के साथ डाली तस्वीर

हालांकि इसी बैकग्राउंड के साथ करीना ने भी इंस्टाग्राम पर एक फोटो डाली। जिसमें बेड और मैचिंग तौलिया तक नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  गंगोत्री हाईवे पर यूटिलिटी वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, एक व्यक्ति की मौके पर मौत, चार घायल
Goa

फिर क्या था सोशल मीडिया के जासूस यूजर्स ने इसे कार्तिक आर्यन के साथ लिंक करना शुरू कर दिया। पूरे इंटरनेट पर ये खबर आग की तरह फैल गई। बाद में पता चला कि कार्तिक और करीना दोनों एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो भी करते थे।

Goa

एक दूसरो को करते ते फॉलो

एक रेडिट यूजर ने कार्तिक और करीना के द्वारा शेयर की गई फोटोज में समानताएं ढूंढ ली। इसी के बाद से इनके डेटिंग रूमर्स फैलने लगे। इसी के बाद एक्टर ने करीना को अनफॉलो कर दिया।

यह भी पढ़ें -  एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था के छठवें स्थापना दिवस पर किया ये कार्य
Goa

करीना ने तोड़ी चुप्पी

अफवाहों को बढ़ता देख करीना ने कार्तिक आर्यन संग अपना नाम जोड़े जाने पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने वायरल हो रहे एक स्क्रीनशॉट में कमेंट कर लिखा, “मैं उनकी गर्लफ्रेंड नहीं हूं।”

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999