हल्द्वानी: होटल के कमरे में काशीपुर के किसान ने की आत्महत्या, जमीन फर्जीवाड़े का वीडियो वायरल

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी के काठगोदाम थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब एक निजी होटल के कमरे में काशीपुर निवासी किसान सुखवंत ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि किसान ने यह कदम गंभीर मानसिक तनाव के चलते उठाया।

आत्महत्या से पहले किसान सुखवंत ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उसने आरोप लगाया कि काशीपुर के एक गिरोह ने जमीन के नाम पर उसके साथ करीब 4 करोड़ रुपये की ठगी की है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में तबाही: आंखों के सामने उजड़ गए घर, ग्रामीण बोले भागते नहीं तो सब दब जाते

वीडियो में सुखवंत ने बताया कि वह काशीपुर के पैगा गांव का रहने वाला है और काशीपुर निवासी अमरजीत सिंह, गुरविंदर सिंह, आशीष, जाहिर हुसैन सहित अन्य लोगों ने उसे बक्सौरा गांव में 7 एकड़ जमीन दिखाई, लेकिन रजिस्ट्री किसी दूसरी जमीन की करा दी। आरोप है कि इस पूरे सौदे में उससे 4 करोड़ रुपये ले लिए गए।

यह भी पढ़ें -  देवप्रयाग में भीषण सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत एक घायल

सुखवंत ने वीडियो में यह भी कहा कि उसने इस मामले की शिकायत उधम सिंह नगर के एसएसपी से की थी, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई और उसे न्याय नहीं मिला।
परिजनों के अनुसार सुखवंत अपने परिवार के साथ नैनीताल घूमने आया था। वापसी के दौरान उसने काठगोदाम थाना क्षेत्र के पास एक निजी होटल में कमरा लिया, जहां देर रात उसने आत्महत्या कर ली।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी-बागजाला गांव के विकास पर वन विभाग का अवरोध खत्म करने की मांग पर 6 अप्रैल को डीएफओ तराई पूर्वी कार्यालय हल्द्वानी के सम्मुख होगा प्रदर्शन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। किसान सुखवंत के पिता ने पुलिस को तहरीर सौंप दी है, जिसमें आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और वायरल वीडियो व लगाए गए आरोपों की भी पड़ताल की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999