kedarnath upchunav : सीएम धामी ने केदारनाथ की जनता से की अपील, ज्यादा से ज्यादा करें मतदान,देखे वीडियो

खबर शेयर करें -

cm dhami doon

केदारनाथ में उपचुनाव के लिए आज सुबह से वोटिंग जारी है। इसी बीच सीएम धामी ने केदारनाथ विधानसभा की जनता से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की है। इसके साथ ही सीएम धामी ने महाराष्ट्र और झारखंड की जनता से भी मतदान की अपील की है।

सीएम धामी ने केदारनाथ की जनता से मतदान की अपील

आज देश के दो राज्यों में विधानसभा चुनाव के साथ ही कई राज्यों में उपचुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं। पांच राज्यों की 15 विधानसभा और एक लोकसभा सीट के लिए मतदातान जारी है। इसी क्रम में उत्तराखंड राज्य की केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं। जिसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र की जनता से अपील की है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में 12 अप्रैल को कैसा रहेगा मौसम?, एक क्लिक में जानें ताजा अपडेट

अधिक से अधिक करें मतदान

सीएम ने मतदान की अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में आकर मतदान करें और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जो विकास कार्य केदारनाथ में किए गए है उनको गति देने में अपना सहयोग करें। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र और झारखंड की जनता से भी अपील करते हुए कहा कि मतदान में भाग लेकर डबल इंजन की सरकार बनाने में सहयोग करें

यह भी पढ़ें -  नैनीताल में पढ़ रहे बेटे को लेने दोस्त के साथ जा रहे व्यवसायी की कार लालकुआं में अचानक मुड़ रहे ट्रक से टकराई…………….. दो की दर्दनाक मौत…………… 11 दिसंबर को थी भाई की शादी………………
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999