खटीमा हादसा: 14 माह की मासूम की बाल्टी में डूबकर दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें -

खटीमा। ग्राम कंचनपुरी में सोमवार देर शाम दिल दहला देने वाली घटना हुई, जहां 14 माह की मासूम बच्ची सुमैया की पानी से भरी बाल्टी में डूबकर मौत हो गई। घटना से परिवार व आसपास के क्षेत्र में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, शानू की इकलौती पुत्री सुमैया घर के आंगन में खेल रही थी। इसी दौरान खेलते-खेलते वह हैंडपंप के पास पहुंच गई, जहां पानी से भरी एक बाल्टी रखी हुई थी। बताया गया कि बाल्टी में रखे बर्तन को निकालने के प्रयास में मासूम संतुलन खो बैठी और सिर के बल पानी में गिर गई।

यह भी पढ़ें -  शारदा मार्केट में अवैध दुकानों पर प्राधिकरण की बड़ी कार्यवाही, आधा दर्जन से अधिक निर्माण ध्वस्त

घटना के समय बच्ची की मां सबीना रसोई में खाना बनाने में व्यस्त थी। जब काफी देर तक सुमैया की आवाज नहीं आई तो उसने उसे खोजने की कोशिश की। नल के पास पहुंचने पर उसने देखा कि बच्ची बाल्टी में गिरी पड़ी है। मां की चीख सुनकर पिता शानू और पड़ोसी दौड़कर पहुंचे और तुरंत बच्ची को लेकर चिकित्सक के पास गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने सुमैया को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में IAS, PCS आधिकारियों के ट्रांसफर, लिस्ट जारी

सुमैया तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी थी, उससे बड़े भाई समर और सजर हैं। इकलौती बेटी की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी इस हृदय विदारक घटना से शोक का माहौल बना हुआ है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999