जानिए बागेश्वर डीएम ने कोविड- वैक्सीनेशन को लेकर स्वास्थ विभाग को किया दिए दिशा निर्देश

खबर शेयर करें -

जनपद मे कोरोना संक्रमण के नियंत्रण एवं प्रभावी रोकथाम के लिए 15 अगस्त, 2021 तक जनपद के समस्त व्यक्तियो सहित वैक्सीनेशन सेंटर तक आने में असमर्थ दिव्यांग, बुजुर्ग एवं गर्भवती महिलाओ को कोविड-19 का प्रथम डोज का टीका अनिवार्य रूप से लगाये के उद्देश्य से जिलाधिकारी विनीत कुमार द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में स्वास्थ विभाग द्वारा जनपद के तीनो विकास खंडों में टीम गठित कर इस कार्य में तेजी लाते हुए वैक्सीनेशन सेंटर तक आने में असमर्थ दिव्यांग, बुजुर्ग एवं गर्भवती महिलाओ को घर-घर जाकर कोविड-19 का प्रथम डोज का टीका लगाया जा रहा है।

इस आशय की जानकारी देते हुए प्रभारी अधिकारी कोविड वैक्सीनेशन डॉ0 प्रमोद जंगपांगी ने अवगत कराया कि जिलाधिकारी के कुशल निर्देशन एवं कुशल मार्गदर्शन में टीकाकरण का कार्य सफलता पूर्वक किया जा रहा है। जिसमें 2486 हैल्थ वर्करो को प्रथम डोज तथा 2323 लोगो को दूसरी डोज लगायी गयी है। इसी तरह फ्रंट लार्इन में कार्य कर रहे 2314 कार्मिको को प्रथम डोज तथा 1591 लोगो को द्वितीय डोज लगायी गयी है। 18 से 44 आयु वर्ग में 82931 को प्रथम डोज तथा 2156 लोगो को द्वितीय डोज लगायी गयी है,

यह भी पढ़ें -  बड़ी खबर-केंद्रीय विद्यालयों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की आ गई तारीख?

तथा 45 से 59 आयु वर्ग में 37135 को प्रथम डोज तथा 19128 लोगो को ़िद्वतीय डोज लगायी गयी है तथा 60 वर्ष से अधिक उम्र के 32778 को प्रथम डोज तथा 21185 लोगो को द्वितीय डोज का कोविड टीका लगाया गया है। इस प्रकार जनपद में 157644 लोगो को प्रथम डोज तथा 46383 लोगो को इस प्रकार कुल 204027 वैक्सीनेशन डोज लगायी गयी हैं।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल समेत उत्तराखंड के छह जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, कई हिस्सों में यलो अलर्ट

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999