उत्तराखंड-यहां सामूहिक दुष्कर्म मामले में आरोपियों के द्वारा पीड़िता की हत्या करने कीगई कोशिश

खबर शेयर करें -

राज्य के हरिद्वार जिले तब तक की बड़ी खबर सामने आ रही है जानकारी के अनुसार यहां पर लक्सर में जेल गए आरोपियों के द्वारा जमानत पर बाहर आने के बाद सामूहिक दुष्कर्म मामले में पीड़िता को फांसी लगाकर उसकी हत्या करने का प्रयास किया गया,पीड़ि‍ता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस के मुताबिक लक्सर कोतवाली की सुल्तानपुर चौकी के एक गांव निवासी युवती ने एक साल पहले गांव के ही आरोपित कुर्बान और मुकर्रम पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।

पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। दस महीने पहले आरोपित जमानत पर बाहर आ गए। पीड़ि‍ता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि आरोपित उस पर समझौता करने और उनके पक्ष में बयान देने का दबाव बना रहे हैं।इसके चलते 20 जुलाई को आरोपितों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद उन्होंने उसके हाथ बांध दिए और उसके गले में रस्सी बांधकर फांसी लगाकर उसकी हत्या करने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपितों ने उनके पक्ष में बयान नहीं देने पर उसकी हत्या करने की धमकी दी। किसी प्रकार उसकी जान बची। कोतवाल प्रदीप चौहान ने बताया कि तहरीर पर दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  धारदार हथियार से गला रेतकर पत्नी की हत्या,आरोपी फरार


ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999