लाल कुआं -यहां बेकाबू हुए ट्रक ने कई बाइक और वाहनों को मारी टक्कर

खबर शेयर करें -

लालकुआं। नगर के तहसील गेट पर साप्ताहिक हाट बाजार के सामने अनियंत्रित ट्रक ने तीन कार समेत आधा दर्जन बाइक व दो आटो को रौद दिया। जिसके बाद एक कार दुकान के अंदर घुस गई। इस दौरान वहा पर अफरा तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या UP25CT-3575 जोकि हल्द्वानी से लालकुआं की तरफ को आ रहा था की तभी लालकुआं ओवर ब्रिज के ऊपर से गुजर रहा ट्रक का ब्रेक फेल हो गया जिससे ट्रक अनियंत्रित हो गया, सड़क किनारे खड़े कई वाहनों को अपने चपेट में ले लिया। जिसमे कई बाइक और कारें क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं उक्त ट्रक ने एक ऑटो को भी टक्कर मारी। जिसमे बहेड़ी निवासी ताहिर बेग घायल हो गए। पास में साप्ताहिक हाट बाजार लगा हुआ था। जिससे वहां अफरा तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand News: बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद!

दुर्घटना के बाद हाईवे पर जाम की स्थित बन गई। सूचना पर बरिष्ठ पुलिस उपनिरीक्षक हरेंद्र नेगी के नेतृत्व में मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जाम खुलवाकर चालक पीलीभीत निवासी चालक फिरोज खान को हिरासत में ले लिया है। जबकि ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999